मुख्यमंत्री सहायता कोष से विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतकों के परिजनों तथा घायलों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र कुमार लोढ़ा ने बताया कि मृतक विकास कुमार बैरवा निवासी खिलचीपुर, गंगाराम मीना निवासी चकेरी, धमेन्द्र जाट निवासी मेई कलां, भरतलाल गुर्जर निवासी त्रिलोकपुरा एवं राजूलाल बैरवा निवासी हम्मीरपुरा की ढाणी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार तहसीलदार सवाई माधोपुर की रिपोर्ट के आधार पर प्रेम देवी पत्नी रामदयाल बैरवा एवं सीमा देवी पत्नी गोलूराम बैरवा निवासी संग्रामपुरा को सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2-2 हजार रूपए की तथा तहसीलदार मलारना डूंगर की रिपोर्ट के आधार पर हीरालाल कीर पुत्र राजाराम कीर निवासी मलारना डूंगर को सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Check Also
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया