Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कार में ले जा रहे थे 2 करोड़ रुपए, बीजेपी नेता सहित दो लोगों पर मामला दर्ज

कर्नाटक:- लोकसभा चुनाव से पहले देश भर में धन बल के इस्तेमाल पर चुनाव आयोग की पैनी नजर है। कर्नाटक में कार में अवैध रूप से दो करोड़ रुपये नकदी ले जाने के आरोप में बीजेपी के कार्यालय सचिव लोकेश अंबेकल्लू और दो अन्य लोगों के खिलाफ गत रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने यह जानकारी दी है।

 

 

 

 

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि यह मामला शनिवार को सामने तब आया जब चामराजपेट की स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) ने शाम करीब चार बजे दो करोड़ रुपये की नकदी ले जा रही एक कार को रोका और आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि दो करोड़ रुपये नकदी ले जाने के आरोप में भाजपा प्रदेश कार्यालय के सचिव लोकेश अंबेकल्लू, वेंकटेश प्रसाद और गंगाधर के खिलाफ कॉटनपेट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके लिए रविवार को कोर्ट से अनुमति भी ली गई है।

 

 

 

2 crore rupees were being carried in the car, case registered against two people including BJP leader in karnataka

 

 

 

वैध थी नगदी फिर भी क्यों दर्ज हुई एफआईआर?

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार आयकर विभाग ने बीजेपी के पदाधिकारियों को जांच के लिए बुलाया गया। जांच में पाया गया कि आयकर कानूनों के तहत कोई उल्लंघन नहीं हुआ है, क्योंकि धन का स्रोत वैध था। हालांकि निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार, राजनीतिक गतिविधियों के लिए पार्टी पदाधिकारियों और उम्मीदवारों के एजेंट को दी जाने वाली 10,000 से अधिक की नकद राशि चेक या ऑनलाइन मोड के माध्यम से दी जाएगी।

 

 

निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को भारी मात्रा में नकदी नहीं ले जाने की भी सलाह दी थी। इसलिए एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन हुआ था। उन्होंने बताया कि धन का इस्तेमाल चुनाव में प्रलोभन के लिए किया जा सकता है, इस संदेह के आधार पर जन प्रतिनिधित्व अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

(सोर्स : एबीपी न्यूज)  

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !