Saturday , 5 September 2026
Breaking News

ओडिशा ट्रेन हादसे में 300 यात्रियों की मौत, जिम्मेदार कौन?

आखिर तेज दौड़ती कोरोमंडल ट्रेन बेपटरी कैसे हुई?

उड़ीसा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास गत 2 जून की शाम को ट्रिपल ट्रेन हादसा हुआ, उसमें अब तक करीब 300 यात्रियों की मौत हो चुकी है। कोई 9 सौ से भी ज्यादा यात्री घायल हो गए जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। सवाल उठता है कि इन 300 यात्रियों की मौत का जिम्मेदार कौन होगा? यह सवाल तब और महत्वपूर्ण हो जाता है, जब ट्रेनों की टक्कर आमने-सामने से नहीं हुई है।

 

300 passengers died in Odisha train accident

 

जानकारी के अनुसार कोरोमंडल और यशवंतपुर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन गत 2 जून की शाम को अपने अपने ट्रैक पर हावड़ा की तरफ जा रही थी कि तभी कोरोमंडल ट्रेन के कुछ डिब्बे ट्रैक से उतर गए। ऐसा कई बार होता है, जब दो ट्रेनें एक साथ अलग-अलग पटरियों पर दौड़ती है। लेकिन इससे कभी हादसा नहीं होता है। कई बार ट्रेन अपने अपने ट्रैक पर आमने-सामने से गुजरती है।

 

Odisha Train Accident

 

ट्रेन में बैठे यात्रियों को तब एक झटका सा लगता है, क्योंकि दोनों ट्रेन तेज गति से दौड़ रही होती है। गत 2 जून को कोरोमंडल और यशवंतपुर एक्सप्रेस दौड़ रही थी, तब किसी भी यात्री को हादसे की आशंका नहीं थी। लेकिन जब कोरोमंडल के कुछ डिब्बे पटरी से उतरे तो यशवंतपुर वाली ट्रेन के ट्रैक पर चले गए, इससे हादसा भीषण हो गया। यह हादसा तब और गंभीर हुआ, जब एक मालगाड़ी के डिब्बों ने भी इन ट्रेनों के डिब्बों में चढ़ाई कर दी। कोरोमंडल और यशवंतपुर ट्रेन के डिब्बे तीसरे ट्रैक पर चले गए थे। सवाल यह भी है कि जब कोरोमंडल और यशवंतपुर का हादसा हो गया था, तब तीसरे ट्रैक पर मालगाड़ी को आने से क्यों नहीं रोका गया? हालांकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 3 जून सुबह ही घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने ट्रिपल रेल हादसे की उच्च स्तरीय जांच की घोषणा कर दी है।

 

Train Accident

 

लेकिन इस एक्सीडेंट पर राजनीति भी शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रेल मंत्री का इस्तीफा मांग लिया है और कई राजनीतिक दल इस हादसे के लिए सीधे पीएम नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

 

Accident

 

जांच के परिणाम आते रहेंगे, लेकिन यह जरूरी है कि भविष्य में दो ट्रेनों के एक साथ दौडने पर कोई हादसा न हो, इसकी रोकथाम भी की जानी चाहिए। जांच में इस बात का भी पता लगाना चाहिए कि कोरोमंडल ट्रेन अचानक बेपटरी कैसे हुई? क्या किसी साजिश के तहत पटरी से छेड़छाड़ की गई?

 

Prime Minister Modi will visit Balasore in Odisha

 

पीएम ने बुलाई बैठक: ट्रिपल रेल हादसा की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने हाई लेवल बैठक बुलाई है। मौके पर जो राहत कार्य चल रहे हैं उनकी निगरानी भी पीएम द्वारा की जा रही है। सरकार की पहली प्राथमिकता घायल यात्रियों की जान बचाना है। यही वजह है कि विभिन्न अस्पतालों में यात्रियों का इलाज चल रहा है।

 

Injured

 

यहां यह खास तौर से उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही पीएम मोदी ने रेलवे में टेक्नोलॉजी को बढ़ाने की बात कही थी। मोदी का कहना रहा कि टेक्नोलॉजी बढ़ाने के लिए रेलवे ने युवा इंजीनियरों को महत्व दिया जाना चाहिए। (एसपी मित्तल, ब्लॉगर)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !