8वीं पास एससी युवाओं को मिलेगा चमड़ा उद्योग प्रशिक्षण

एससी वर्ग के 18 से 35 आयु के 8वीं कक्षा पास 15 व्यक्तियों को सितम्बर – अक्टूबर माह में 60 दिवस का चमड़ा उद्योग सम्बंधी प्रशिक्षण चौथ का बरवाड़ा में दिया जाएगा। जिला उद्योग केन्द्र के जीएम चन्द्र मोहन गुप्ता ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति सादा कागज पर स्वयं का और पिता का नाम, पता, फोन नम्बर, जन्म तिथि और शैक्षणिक योग्यता लिख कर 14 अगस्त तक जिला उद्योग केन्द्र में जमा करवा दे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया