Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

24 घंटे कार्यरत है चुनाव कंट्रोल रूम

पंचायत राज आम चुनाव के दौरान सूचनाओं की प्राप्ति एवं त्वरित संप्रेषण, मतदाताओं के लिए सुविधा केन्द्र, चुनाव संबंधी शिकायतों का पंजीकरण तथा निस्तारण एवं आदर्श आचार संहिता की पालनार्थ कलेक्ट्रेट के कमरा नम्बर 21 में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना दूरभाष नंबर 07462-220602 की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने जिला उद्योग केन्द्र के उप निदेशक सुग्रीव मीना, 9414693068 को कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता , 9414552680 को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। नियंत्रण कक्ष राजकीय अवकाश के दिनों में भी कार्य करेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण कक्ष 3 पारियों में चौबीसों घंटे संचालित रहेगा। प्रथम पारी सुबह 6 बजे से दांपहर 12 बजे तक रहेगी। इस पारी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अल्लापुर, खण्डार के व्याख्याता हेमराज मीना, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोडावद, खण्डार के व्याख्याता अमित मिश्रा, 8005638890 एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालय कावड के वरिष्ठ अध्यापक राजेश कुमार मीना, 9887257864 कार्य करेंगे।

Election Control Room is working 24 hours in sawai madhopur

दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक द्वितीय पारी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवतगढ़ के व्याख्याता हेमराज मीना , 9414452880, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा के व्याख्याता विनोद कुमार पाराशर, 9414552406 एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली, चौथ का बरवाड़ा के अध्यापक बनवारीलाल मीना, 9950359171  तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक तृतीय पारी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तलावड़ा खण्डार के व्याख्याता शम्भूलाल मीना, 7742121156, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डेकवा के व्याख्याता दिलीप कुमार शर्मा, 9460152615 एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय जगदीश की ढाणी, सवाई माधोपुर के अध्यापक प्रवीण कुमार, 9414520332 कार्यरत रहेंगे। रिजर्व दल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मीना बड़ौदा के व्याख्याता अजय कुमार शर्मा,  9460254699 एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गण्डावर खण्डार के वरिष्ठ अध्यापक योगेन्द्र कुमार खाण्डल , 8005753316 को नियुक्त किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !