Saturday , 7 March 2026
Breaking News

लापता हुए मलेशियाई विमान की फिर से शुरू होगी खोज

मलेशिया: मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट एमएच370 के मलबे की तलाश एक बार फिर शुरू होगी। मलेशियाई अधिकारियों ने बताया कि यह खोज 30 दिसंबर से दोबारा शुरू की जाएगी। एमएच370 मार्च 2014 में उड़ान के दौरान रडार से लापता हो गया था। ये उड़ान क्वालालंपुर से उड़ी थी और कभी बीजिंग नहीं पहुंच सकी। इस विमान में 227 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। उस समय यह बोइंग 777 विमान वियतनामी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाला था।

Search for missing Malaysian plane to resume

इसके बाद अचानक विमान की दिशा बदल गई। उसके सभी इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन बंद हो गए। यह वापस मुड़ गया, पहले मलेशिया के ऊपर और फिर सुदूर दक्षिणी हिंद महासागर की ओर। उसके बाद यह मान लिया गया कि विमान का ईंधन खत्म हो गया है। 55 दिनों तक चलने वाली यह नई खोज मार्च 2025 में होनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे कुछ समय बाद रोकना पड़ा था।

स्थानीय मीडिया के अनुसार परिवहन मंत्रालय ने कहा कि यह कदम दिखाता है कि सरकार इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों को जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान खोज अभियान का नेतृत्व खोज कंपनी ओशन इन्फिनिटी कर रही है। यह काम “नो फाइंड, नो फी” यानी अगर मलबा नहीं मिला तो कोई भुगतान नहीं होगा, ऐसे समझौते के तहत किया जा रहा है। मलबा मिलने पर कंपनी को 70 मिलियन डॉलर दिया जाएगा। यह जानकारी मलेशिया के परिवहन मंत्री लोके सियु फूक ने पहले दी थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Forest workers injured youth hospital accident Sawai Madhopur News 30 Jan 26

अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल युवकों को वनकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

सवाई माधोपुर: जिला मुख्यालय से गुजर रहे टोंक चिरगांव नेशनल हाईवे 552 पर भौम्याजी की …

Big news from West Central Railway, Kota Division

पश्चिम मध्य रेलवे, मण्डल कोटा से बड़ी खबर

पश्चिम मध्य रेलवे, मण्डल कोटा से बड़ी खबर     कोटा: पश्चिम मध्य रेलवे, मण्डल …

77th Republic Day celebrated with gaiety, enthusiasm and grandeur in sawai madhopur

हर्षोल्लास, उमंग और भव्य आकर्षण के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

सवाई माधोपुर:  राष्ट्र का 77वां गणतंत्र दिवस जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर रविवार को …

Action against contractors who do not complete the work on time in sawai madhopur

समय पर कार्य पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों विरूद्ध कार्यवाही, 17 सीसीए के तहत चार्जशीट देने के निर्देश

सवाई माधोपुर: जिला जल एवं स्वच्छता समिति जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई समिति के सदस्यों की …

Minister of State Jawahar Singh Bedham inaugurated the newly constructed prosecution building in Gangapur City

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गंगापुर में नवनिर्मित अभियोजन भवन का किया लोकार्पण

सवाई माधोपुर: गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरूवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !