सवाई
माधोपुर 21 जनवरी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह के तहत 21 जनवरी को महिला अधिकारिता विभाग द्वारा सवाई माधोपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, विवेकानन्द विद्या मन्दिर उच्च प्राथमिक विद्यालय, रणथम्भौर चिल्ड्रन एकेडमी, श्रीकृष्णा इंग्लिश स्कूल एवं हैप्पी शिक्षण संस्थान माध्यमिक विद्यालय आदि में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।
बालक बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में बताते हुए बालिकाओं के घटते लिंगानुपात एवं समाज में चल रहे लडकियों के प्रति भेदभाव आदि को लेकर चर्चा की गई तथा लडके व लडकियों में किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो, लडकियाँ भी देश की समान व सशक्त नागरिक बन सके। इसके लिए विद्यालयों में बेटी बचाओ बेटी पढाओ की शपथ दिलाई गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया