Sunday , 6 September 2026
Breaking News

भयमुक्त होकर मतदान करें ग्रामीण

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया कई गांवों का दौरा

election sp collector sawai madhopur
सवाई माधोपुर 21 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.पी.सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने मंगलवार को दोपहर बाद मलारना डूंगर पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को भयमुक्त होकर पंचायत चुनाव में मतदान करने का आग्रह किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने मंगलवार को मलारना डूंगर, मलारना स्टेशन, चक बिलोली, तारनपुर, मलारना चौड सहित अन्य गांवों का दौरा किया। उन्होंने कई मतदान केन्द्रों का जायजा भी लिया। मतदान केन्द्रों पर मतदानकर्मियों की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ मतदान कर्मियों से वार्ता की। उन्होंने मतदानकर्मियों को निष्पक्षता के साथ पारदर्शी एवं नियमों का पालन करते हुए चुनाव करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निदेश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने गांवों में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि प्रशासन निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह से कृत संकल्पित है। प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है।
उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया वे भयमुक्त होकर अपनी पसंद के उम्मीदवार को मतदान करें। कोई रोका-टोकी करेे तो प्रशासन एवं चुनाव से जुडे अधिकारियों को सूचित करें। नियंत्रण कक्ष पर सूचित करें। कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने की बात कही। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मिनिमम एश्योर्ड फेसिलिटी की उपलब्धता के संबंध में भी निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी चुनाव के लिए प्रशासन द्वारी पूरी व्यवस्थाएं की गई है। ग्रामीण भयमुक्त होकर अपने पसंद के उम्मीदवार को मतदान करे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने भी ग्रामीणों से कहा कि पुलिस एवं सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। सभी अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भीक होकर करें।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !