नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दं*गों के सा*जिश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इस पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने प्रतिक्रिया दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई से मनोज झा ने कहा कि मैं मानता हूं कि एक बात तो स्पष्ट है, जिन लोगों को जमानत मिली (उनके लिए) ये लंबे समय से पेंडिंग चीज थी और ट्रायल तो लगभग था ही नहीं। ये एक ऐसा क्षण है कि न्यायपालिका को धन्यवाद भी करना चाहिए क्योंकि यह फैसला देश की सबसे बड़ी अदालत से आया है।
उन्होंने उमर खालिद और शरजील इमाम को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जताते हुए कहा कि मेरा मानना है कि उमर खालिद और शरजील के मामले में भी जो ट्रायल कोर्ट को मामले में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है, मैं समझता हूं उसके दृष्टिकोण से शायद उन्हें भी न्याय बहुत जल्द मिलेगा। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज कर दी, हालांकि पांच अन्य अभियुक्तों को जमानत दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
