Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिले से हजारों प्रतिभागी जयपुर में आयोजित परेड 2026 के कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

सवाई माधोपुर: आर्मी डे परेड 2026 के अवसर पर जयपुर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सवाई माधोपुर जिले की प्रत्येक तहसील एवं गांव से हजारों प्रतिभागी भाग लेंगे। आर्मी डे परेड 2026 के अंतर्गत 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें 9, 11 एवं 13 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल परेड तथा 15 जनवरी को मुख्य आर्मी डे परेड शामिल है, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जिला कलक्टर काना राम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की।

 

Thousands of participants from the district will participate in the Parade 2026 events to be held in Jaipur.

 

 

बैठक में काना राम ने कहा कि पहली बार सैन्य छावनी की सीमाओं से बाहर आर्मी डे परेड का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन जयपुर के जगतपुरा महल रोड पर 15 जनवरी को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 9, 11, 13 एवं 15 जनवरी, 2026 को जयपुर में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में सवाई माधोपुर जिले से हजारों प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

 

 

इसके लिए विद्यालय एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी, राजीविका की महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्काउट एवं एनसीसी कैडेट्स, खिलाड़ी, पूर्व सैनिक तथा आमजन को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने के निर्देश विभिन्न विभागीय अधिकारियों को दिए गए।  बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, एडीएम संजय शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शैलेंद्र सिंह, सीएमएचओ डॉ. अनिल जैमिनी, जिला शिक्षा अधिकारी, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !