अफगानिस्तान: अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का कहना है कि भारी बर्फीले तूफान की वजह से कम से कम 40 लोगों की मौ*त हुई है। तालिबान सरकार का कहना है कि कई प्रांतों में लोगों की मौ*त हुई है, जहाँ बर्फबारी से हिमस्खलन हुआ, घर तबाह हो गए और सड़कें बंद हो गई।
ऐसी आशंका है कि म*रने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ प्रभावित इलाके, दूरदराज के हैं और वहाँ पहुँचना मुश्किल है। ऐसे इलाकों के लोगों से संपर्क कट गया है। सालों के सूखे के बाद इस हफ्ते अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
