Saturday , 7 March 2026
Breaking News

वित्त मंत्री के बजट भाषण पर क्या बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण से ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। वित्त मंत्री का बजट भाषण खत्म होने के बाद जब शशि थरूर से उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा कि भाषण से बहुत कम डिटेल्स मिले हैं, हो सकता है कि बजट डॉक्यूमेंट में ज्यादा जानकारी हो।

 

Congress MP Shashi Tharoor reaction on the Finance Minister's budget speech

 

समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बड़े स्तर के मुद्दों पर देखें तो इसमें न तो मिडिल क्लास के लिए कुछ था और न ही लोअर मिडिल क्लास के लिए। राज्यों के लिए भी इसमें कुछ नहीं था। हकीकत यह है कि वित्तीय विकेंद्रीकरण 41 प्रतिशत पर ही बना हुआ है और कई राज्यों के पास अपने नागरिकों और मतदाताओं के प्रति जिम्मेदारियां निभाने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है।

 

 

 

यह अब एक वास्तविक चिंता बन चुकी है। इसमें इस बात का भी बहुत कम ब्योरा था कि क्या चीज कहां होगी। उदाहरण के लिए, केरल में हम करीब 15 साल से एक एम्स का इंतजार कर रहे हैं। इस पर कोई घोषणा नहीं हुई। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाने का जिक्र जरूर था, लेकिन यह नहीं बताया गया कि वे कहां होंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !