श्रीगंगानगर: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रावला गांव की होनहार छात्रा निकिता ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 93.80 प्रतिशत अंक हासिल किए, लेकिन अपनी मेहनत का यह परिणाम देखने से पहले ही वह दुनिया को अलविदा कह गई। निकिता का रिजल्ट आने से करीब 20 दिन पहले बीमारी के कारण निधन हो गया।
परीक्षा के दौरान ही उसे तेज बुखार था, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और सभी पेपर दिए। परिजनों के मुताबिक, परीक्षा खत्म होने के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए बीकानेर ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौ*त हो गई। निकिता पढ़ाई में बेहद होनहार थी और भविष्य में कलेक्टर बनने का सपना देखती थी।
उसके शिक्षक और परिवारजन बताते हैं कि वह हमेशा पढ़ाई में अव्वल रहती थी और बड़े सपनों के साथ आगे बढ़ रही थी।रिजल्ट आने के बाद जहां दूसरे घरों में जश्न का माहौल है, वहीं निकिता के घर में उसकी इस बड़ी उपलब्धि के बावजूद गहरा मातम पसरा हुआ है। 93.80 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली बेटी की सफलता ने परिवार की आंखें नम कर दी हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
