Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

UPSC टॉपर टीना डाबी होगी टोंक जिले की नई कलेक्टर

जयपुर: राजस्थान सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी को टोंक जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया है। 2016 बैच की आईएएस अधिकारी टीना डाबी का तबादला बाड़मेर से टोंक किया गया है। वहीं वर्तमान कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को जयपुर स्थित जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग में निदेशक एवं पदेन विशिष्ट शासन सचिव के पद पर लगाया गया है। टोंक जिले में पहली बार कोई यूपीएससी टॉपर कलेक्टर बनी हैं।

UPSC topper Tina Dabi will be the new collector of Tonk district.

टीना डाबी ने वर्ष 2015 की यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की थी। उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति गोल्ड मेडल भी मिला था। राजस्थान कैडर मिलने के बाद उन्होंने अजमेर में प्रशिक्षण लिया और इसके बाद भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बाड़मेर जैसे जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। टोंक में उनकी नियुक्ति से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि वे महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, जल संरक्षण और जनभागीदारी जैसे क्षेत्रों में नई पहल कर सकती हैं।

बाड़मेर में कलेक्टर रहते हुए टीना डाबी ने जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया। उन्होंने ‘कैच द रेन’ अभियान और पारंपरिक टांका प्रणाली को बड़े स्तर पर लागू कराया। इससे रेगिस्तानी इलाके में पानी की समस्या कम करने में मदद मिली और बाड़मेर को देशभर में पहचान मिली। उनके कार्यकाल में बाड़मेर को ‘जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार’ मिला। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया था। साथ ही जिले को 2 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि भी मिली।

वर्षा जल संचयन और टांका निर्माण के कारण बाड़मेर को देश में जल प्रबंधन के मॉडल जिले के रूप में देखा जाने लगा। टीना डाबी ने गांवों, पंचायतों और आम लोगों की भागीदारी के जरिए योजनाओं को सफल बनाया। इसके अलावा शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, ग्रामीण विकास और ‘नवो बाड़मेर’ अभियान में भी उनकी अहम भूमिका रही।

तबादला सूची यहाँ देखें:

IAS Transfer List 2026

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !