Saturday , 5 September 2026
Breaking News

देशभर में गैस सिलेंडर फिर महंगा, जानिए अब कितने का मिलेगा सिलेंडर

जयपुर: राजस्थान में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर  (LPG GAS Cylinder) एक बार फिर महंगा हो गया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने मंगलवार देर रात गैस (LPG GAS) की नई कीमतें जारी करते हुए 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर (Commercial GAS Cylinder) के दाम में 195 रुपए की बढ़ोतरी कर दी। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। राजस्थान एलपीजी (LPG) डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि अब 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर 1911 रुपए की जगह 2106 रुपए में मिलेगा।

Gas cylinders become expensive across the country, know how much the cylinder will cost now

यह इस साल पांचवीं बार है, जब तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई है। इससे पहले मार्च में सिलेंडर पर 27.50 रुपए और 114 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं जनवरी में 111 रुपए और फरवरी में 49.50 रुपए प्रति सिलेंडर दाम बढ़ाए गए थे। इस तरह साल 2026 में अब तक कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 497 रुपए महंगा हो चुका है।

उधर, गैस सिलेंडरों की किल्लत भी लगातार बनी हुई है। मार्च से शुरू हुई यह समस्या अभी तक खत्म नहीं हुई है। माना जा रहा है कि ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है। इसके चलते घरेलू और कॉमर्शियल दोनों तरह के उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने में परेशानी हो रही है। बाजार में कई व्यापारियों को अब भी कॉमर्शियल सिलेंडर ब्लैक में खरीदने पड़ रहे हैं। वहीं तेल कंपनियों और सरकार की ओर से कॉमर्शियल गैस की सप्लाई अभी भी सीमित रखी गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !