Friday , 17 July 2026
Breaking News

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में आग, एक झटके में बढ़ गए इतने रुपए

नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान तनाव (Iran America Conflict) के बीच एलपीजी गैस (LPG GAS Price Hike) की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) के दामों में भारी बढ़ोतरी करते हुए नई रेट लिस्ट जारी कर दी है।

Commercial GAS cylinder price hiked by Rs 993 in Rajasthan

राजस्थान में अब 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल सिलेंडर (GAS Cylinder) 993 रुपए महंगा होकर 2106 रुपए से बढ़कर 3099 रुपए का हो गया है। इतना ही नहीं, मजदूरों, स्टूडेंट्स और प्रवासी लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम के छोटे FTL सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में भी 241 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। अब यह सिलेंडर 833 से 857 रुपए तक में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 592 से 616 रुपए के बीच थी।

राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत के अनुसार अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी के कारण कंपनियों ने यह फैसला लिया है। हालांकि घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलोग्राम सिलेंडर (LPG GAS Cylinder) की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह सिलेंडर अब भी 916.50 रुपए में ही मिलेगा। बताया जा रहा है कि साल 2026 में अब तक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कुल 1490 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। पिछले साल दिसंबर में जो सिलेंडर 1669 रुपए में मिल रहा था, वह अब बढ़कर 3099 रुपए तक पहुंच गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Youth Chishti Committee made arrangements of cold water for candidates in sawai madhopur vikalp times

परीक्षा केंद्रों पर युथ चिश्तिया कमेटी की सेवा, अभ्यर्थियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा को …

drain not constructed despite a complaint on the 181 helpline in kushtala Sawai Madhopur Vikalp Times

बीमारी और जहरीले जीवों के डर में जी रहे लोग, 181 पर शिकायत के बाद भी नहीं बनी नाली

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की कुस्तला ग्राम पंचायत (Gram Panchayat) की न्यू आदर्श कॉलोनी …

Sawai Madhopur native brings honor to the district Dr. Narendra Vaishnav becomes Scientist-C at CSIR-NIIST Vikalp Times

सवाई माधोपुर के बेटे ने बढ़ाया जिले का मान, CSIR-NIIST में Scientist-C बने डॉ. नरेंद्र वैष्णव

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के महावीर नगर निवासी एवं मूल रूप से गोठड़ा गांव …

Batoda Police Villagers High speed driving Sawai Madhopur 15 July 26 Vikalp Times

बच्चे को टक्कर और जान से मा_रने की ध_मकी का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में किया प्रदर्शन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बाटोदा थाना क्षेत्र के जीवद गांव में …

Delhi High Court takes a stern view of Sonam Wangchuk's hunger strike seeks response from the government Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !