Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रिजल्ट से पहले ही थम गई सांसें, 12वीं बोर्ड परीक्षा में 93% लाने वाली बेटी की कहानी रुला देगी

श्रीगंगानगर: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रावला गांव की होनहार छात्रा निकिता ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 93.80 प्रतिशत अंक हासिल किए, लेकिन अपनी मेहनत का यह परिणाम देखने से पहले ही वह दुनिया को अलविदा कह गई। निकिता का रिजल्ट आने से करीब 20 दिन पहले बीमारी के कारण निधन हो गया।

The story of a girl who scored 93% in her 12th board exams will make you emotional Sriganganagar news

परीक्षा के दौरान ही उसे तेज बुखार था, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और सभी पेपर दिए। परिजनों के मुताबिक, परीक्षा खत्म होने के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए बीकानेर ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौ*त हो गई। निकिता पढ़ाई में बेहद होनहार थी और भविष्य में कलेक्टर बनने का सपना देखती थी।

उसके शिक्षक और परिवारजन बताते हैं कि वह हमेशा पढ़ाई में अव्वल रहती थी और बड़े सपनों के साथ आगे बढ़ रही थी।रिजल्ट आने के बाद जहां दूसरे घरों में जश्न का माहौल है, वहीं निकिता के घर में उसकी इस बड़ी उपलब्धि के बावजूद गहरा मातम पसरा हुआ है। 93.80 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली बेटी की सफलता ने परिवार की आंखें नम कर दी हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !