जालोर: राजस्थान के जालोर (Jalore) जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के बालवाड़ा गांव में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा सामने आया है। बिजली फॉल्ट ठीक करने के दौरान 11KV लाइन पर काम कर रहे FRT कर्मचारी की करंट लगने से मौके पर ही मौ*त हो गई। बताया जा रहा है कि लाइन क्लियर होने की गलत सूचना के बाद सप्लाई चालू कर दी गई, जिससे युवक तारों पर ही लटक गया।
हादसे की खबर मिलते ही उसके पिता बाइक से मौके के लिए निकले, लेकिन रास्ते में एक कैंपर गाड़ी ने उन्हें टक्कर मा*र दी। इस दुर्घटना में उनके दोनों पैर टूट गए और सिर में गंभीर चोट आई है। इधर, मृ*तक का श*व कई घंटों तक बिजली के खंभे पर लटका रहा, जिससे आक्रोश फैल गया। परिजन मुआवजे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी लाइनमैन को हिरासत में ले लिया है और मौके पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
