सवाई माधोपुर: मा*दक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी (GRP) थाना सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) की टीम ने निवाई रेलवे स्टेशन (Niwai Railway Station) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक त*स्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस (Police) ने आरोपी के कब्जे से 51.50 किलोग्राम डो*डा चूरा और 109 ग्राम अ*फीम बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8.27 लाख रुपये बताई जा रही है।

थानाधिकारी हरिमन मीणा ने बताया कि जीआरपी चौकी निवाई की टीम रेलवे स्टेशन के बुकिंग मुसाफिरखाने में गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो पीले कट्टों के साथ संदिग्ध अवस्था में बैठे एक व्यक्ति पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस को देखकर वह कट्टे लेकर जाने लगा, जिस पर उसे रोककर पूछताछ की गई।
पूछताछ में उसने अपना नाम गुरतेज सिंह (38) पुत्र मलकीत सिंह, निवासी पदमपुर, जिला श्रीगंगानगर (Sriganganagar) बताया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 109 ग्राम अ*फीम तथा दोनों कट्टों से कुल 51 किलो 500 ग्राम डो*डा चूरा बरामद हुआ। आरोपी के पास मा*दक पदार्थ रखने या परिवहन करने का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया