Social Media : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सोशल मीडिया (Social Media) के उपयोग को लेकर बड़ा फैसला लिया है। नए नियमों के तहत अब 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया अकाउंट नहीं बना सकेंगे और न ही किसी प्रकार का कंटेंट पोस्ट, शेयर या कमेंट कर पाएंगे। इस फैसले के साथ UAE (United Arab Emirates) सोशल मीडिया उपयोग के लिए न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित करने वाला पहला अरब देश बन गया है।

गुरुवार को मंजूर किए गए प्रस्ताव के अनुसार 15 और 16 वर्ष के किशोर सोशल मीडिया का उपयोग कर सकेंगे, लेकिन उनके लिए कड़े सुरक्षा मानदंड लागू होंगे। नए नियमों के तहत डिजिटल पहचान सत्यापन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित तकनीक का उपयोग किया जाएगा ताकि उपयोगकर्ताओं की वास्तविक उम्र की पुष्टि की जा सके।
केवल स्वयं द्वारा बताई गई उम्र के आधार पर अकाउंट बनाने की अनुमति नहीं होगी। सरकार का कहना है कि यह कदम बच्चों और किशोरों की ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत करने तथा सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया