Sunday , 5 July 2026
Breaking News

58 लाख लेकर किसी और को बेच दी जमीन, धो*खाधड़ी में दो भाई गिरफ्तार

कोटा: कोटा शहर (Kota City) की बोरखेड़ा थाना पुलिस (Kota Police) ने जमीन के नाम पर 58 लाख रुपए की धो*खाधड़ी के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने जमीन का सौदा कर लाखों रुपए लेने के बाद उसी जमीन को किसी अन्य व्यक्ति के नाम बेच दिया।

 

Sold the land to someone else after taking 58 lakhs Brother agriculture land kota city police News Vikalp Times

 

पुलिस के अनुसार, बजरंग नगर, कोटा (Kota) निवासी मुकेश कुमार जैन ने 25 मई 2026 को बोरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 42 वर्षीय निर्मल कुमार धाकड़ और 50 वर्षीय सुरेश कुमार धाकड़ ने चंद्रेसल स्थित कृषि भूमि (Agricultural land) का सौदा 90 लाख रुपए में तय किया। इकरारनामे के दौरान 50 लाख रुपए लेने के साथ अन्य खर्चों के नाम पर 8 लाख रुपए अतिरिक्त लेकर कुल 58 लाख रुपए वसूल लिए।

आरोप है कि रकम लेने के बावजूद आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई और बाद में वही जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। जब परिवादी ने पैसे वापस मांगे तो टालमटोल की गई और कथित तौर पर जान से मा*रने की ध*मकी भी दी गई।

मामले की जांच के बाद थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Jhalrapatan elder woman police jhalawar news 02 July 26 Vikalp Times

खेत के रास्ते के विवाद में बुजुर्ग महिला की ह*त्या, दो बेटे और बहू गंभीर घायल

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) जिले के झालरापाटन (Jhalarapatan) थाना क्षेत्र के नारायणपुरा गांव में खेत के …

Bulldozer action Police Hotels Sriganganagar News 2 July 26 Vikalp Times

13 वर्षीय मासूम से गैंगरे*प मामले में बड़ा एक्शन, 3 होटलों पर चला बुलडोजर

श्रीगंगानगर: श्रीगंगानगर (Sriganganagar) जिले में 13 वर्षीय नाबालिग से गैं*गरेप के सनसनीखेज मामले में प्रशासन …

Vacant plot turns into a dumping ground in kota Vikalp Times

खाली भूखंड बना गंदगी का अड्डा, बदबू और मच्छरों से परेशान कॉलोनीवासी

कोटा: कोटा (Kota) शहर के आर.के. पुरम क्षेत्र स्थित ए-192 नंबर का खाली भूखंड लंबे …

Kotwali Police Sawai Madhopur news 2 July 26 Vikalp Times

बारात, झगड़ा और कत्ल…8 महीने बाद ह*त्यारा गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की कोतवाली थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने …

Dungarpur police constable suspend phone call girl Rajasthan 01 July 26 Vikalp Times

लड़की को फोन कर परेशान करना दो पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, दोनों सगे भाई निलंबित

डूंगरपुर: राजस्थान (Rajasthan) के डूंगरपुर (Dungarpur) जिले में एक युवती को लगातार फोन कर परेशान …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !