Friday , 2 October 2026
Breaking News

लड़की को फोन कर परेशान करना दो पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, दोनों सगे भाई निलंबित

डूंगरपुर: राजस्थान (Rajasthan) के डूंगरपुर (Dungarpur) जिले में एक युवती को लगातार फोन कर परेशान करने के आरोप में डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार (Dungarpur Sp Manish Kumar) ने दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत की जांच के बाद दोनों सगे भाई कांस्टेबलों (Police Constable) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

 

Dungarpur police constable suspend phone call girl Rajasthan 01 July 26 Vikalp Times

 

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक (SP Manish) को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि कांस्टेबल वीपेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह लगातार उसे फोन (Phone Call) कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। युवती का कहना है कि उसने कई बार दोनों को कॉल नहीं करने की चेतावनी दी, लेकिन इसके बावजूद वे लगातार संपर्क कर उसे परेशान करते रहे।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी मनीष कुमार ने मामले की प्रारंभिक जांच कराई। आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान दोनों का मुख्यालय पुलिस लाइन निर्धारित किया गया है।

बताया गया है कि आरोपी जितेंद्र सिंह चीतरी थाने में तैनात था, जबकि वीपेंद्र सिंह रिजर्व पुलिस लाइन में कार्यरत था। वीपेंद्र सिंह का हाल ही में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पद पर प्रमोशन भी हुआ था।

पुलिस विभाग ने दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में आरोप सिद्ध होते हैं तो नियमानुसार आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या अभद्र व्यवहार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

UIT Nagar Nigam Plots 500 Crores Udaipur ACB Rajasthan News Vikalp Times

500 करोड़ के प्लॉट घो_टाले में रि_श्वत का खुलासा, 2 करोड़ लेते दलाल गिरफ्तार

उदयपुर: उदयपुर (Udaipur) नगर निगम (Nagar Nigam) के चर्चित 272 प्लॉट घो_टाले से जुड़े मामले …

177 villages in Sawai Madhopur will also be connected to the Isarda project Vikalp Times

सवाई माधोपुर के 177 गांव भी ईसरदा परियोजना से जुड़ेंगे, 35 लाख लोगों को फायदा

सवाई माधोपुर: ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना (Isarda-Dausa Drinking Water Project) अब जलापूर्ति (Water Supply) की दिशा …

Bollywood Actor Mushtaq Khan's life story will leave you emotional Mumbai News Vikalp Times

12 घंटे कि_डनैपर्स की कैद से मस्जिद के लिए जमीन तक, मुश्ताक खान की कहानी कर देगी भावुक

मुंबई: अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) के निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री (Film …

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

Stampede-like situation at Jaipur's NIMS Hospital due to fire, relatives rushed out with patients vikalp times

जयपुर के निम्स हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़, मरीजों को लेकर बाहर भागे परिजन

जयपुर: जयपुर-दिल्ली हाईवे (Jaipur-Delhi Highway) स्थित निम्स हॉस्पिटल (NIMS Hospital Jaipur) में शुक्रवार देर रात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !