Friday , 17 July 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले के मानटाउन पुलिस थाने (Mantown Police Station) में कार्यरत हैड कांस्टेबल दयाराम के बेटे सुनील कुमार ने उत्कृष्ट सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1144 और ओबीसी कैटेगरी में 358वीं रैंक प्राप्त की है।

 

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

 

सुनील की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर लोगों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

परिवार में दूसरी बड़ी उपलब्धि:

सुनील कुमार के बड़े भाई विकास कुमार भी पहले NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर चुके हैं। वर्तमान में वह मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (Maulana Azad Medical College) में एमबीबीएस (MBBS) द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। एक ही परिवार के दोनों बेटों का मेडिकल क्षेत्र (Medical) में चयन परिवार के लिए गर्व का विषय बन गया है।

सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को:

सुनील कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और गुरुओं को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार का निरंतर सहयोग, शिक्षकों का मार्गदर्शन और नियमित मेहनत ही इस उपलब्धि की सबसे बड़ी वजह है।

गौरतलब है कि NEET-UG 2026 के परिणाम गुरुवार देर रात घोषित किए गए। इस वर्ष देशभर में 11.21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा क्वालिफाई की है। सवाई माधोपुर के कई विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

A new revolution in knee replacement, Robotic surgery launched at Sevika Hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

घुटना प्रत्यारोपण में नई क्रांति, सेविका हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत

सवाई माधोपुर: चिकित्सा (Medical) क्षेत्र में तकनीकी विकास (Technological development) की दिशा में एक महत्वपूर्ण …

Youth Chishti Committee made arrangements of cold water for candidates in sawai madhopur vikalp times

परीक्षा केंद्रों पर युथ चिश्तिया कमेटी की सेवा, अभ्यर्थियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा को …

drain not constructed despite a complaint on the 181 helpline in kushtala Sawai Madhopur Vikalp Times

बीमारी और जहरीले जीवों के डर में जी रहे लोग, 181 पर शिकायत के बाद भी नहीं बनी नाली

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की कुस्तला ग्राम पंचायत (Gram Panchayat) की न्यू आदर्श कॉलोनी …

Sawai Madhopur native brings honor to the district Dr. Narendra Vaishnav becomes Scientist-C at CSIR-NIIST Vikalp Times

सवाई माधोपुर के बेटे ने बढ़ाया जिले का मान, CSIR-NIIST में Scientist-C बने डॉ. नरेंद्र वैष्णव

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के महावीर नगर निवासी एवं मूल रूप से गोठड़ा गांव …

Batoda Police Villagers High speed driving Sawai Madhopur 15 July 26 Vikalp Times

बच्चे को टक्कर और जान से मा_रने की ध_मकी का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में किया प्रदर्शन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बाटोदा थाना क्षेत्र के जीवद गांव में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !