Saturday , 5 September 2026
Breaking News

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) की मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी (Mohammad Ali Jauhar University) पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने यूनिवर्सिटी परिसर में बने अ_वैध निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने सुनवाई के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन की दलीलों को खारिज करते हुए 15 दिनों के भीतर स्वयं अ_वैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर RDA बुलडोजर कार्रवाई करेगा।

 

 

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

 

40 में से 38 इमारतें बिना स्वीकृत नक्शे के:

RDA की जांच में सामने आया कि यूनिवर्सिटी परिसर में बनी कुल 40 इमारतों में से केवल दो का नक्शा विधिवत स्वीकृत है, जबकि शेष 38 इमारतें बिना स्वीकृत नक्शे के बनाई गई हैं। प्रशासन ने इन्हें अ_वैध निर्माण मानते हुए कार्रवाई का निर्णय लिया है।

डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि नियमानुसार संस्थान को 15 दिन का समय दिया जाएगा। यदि इस अवधि में अ_वैध निर्माण नहीं हटाए गए, तो रामपुर विकास प्राधिकरण स्वयं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।

यूनिवर्सिटी की दलील प्रशासन ने की खारिज:

रामपुर विकास प्राधिकरण ने 1 जुलाई 2026 को यूनिवर्सिटी प्रबंधन को नोटिस जारी कर निर्माण संबंधी स्वीकृत दस्तावेज मांगे थे। जवाब में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा कि भवन निर्माण के समय RDA अस्तित्व में नहीं था, इसलिए नक्शे पास नहीं कराए जा सके। सुनवाई के दौरान भी यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार ने यही तर्क दोहराया, लेकिन जिलाधिकारी ने इसे स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि उस समय क्षेत्र जिला पंचायत के अधिकार क्षेत्र में था और यूनिवर्सिटी की दो इमारतों के नक्शे उसी संस्था से स्वीकृत कराए गए थे। इससे स्पष्ट है कि प्रबंधन को नियमों की जानकारी थी और बाकी भवनों के लिए भी अनुमति लेना आवश्यक था।

RDA के अधिकार क्षेत्र में आने के बाद कार्रवाई:

डीएम ने बताया कि जौहर यूनिवर्सिटी स्थित सींगनखेड़ा क्षेत्र वर्ष 2024 से रामपुर विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में है। इससे पहले यहां निर्माण स्वीकृति और अ_वैध निर्माणों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी जिला पंचायत की थी। अब यह दायित्व RDA के पास है और नियमानुसार अ_वैध घोषित भवनों पर कार्रवाई की जाएगी।

आजम खान और अब्दुल्ला आजम जेल में:

आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम (Abdullah Azam) 17 नवंबर 2025 से रामपुर (Rampur, UP) जेल में बंद हैं। दोनों को दो पैन कार्ड (Pan Card) रखने के मामले में विशेष एमपी-एमएलए अदालत (MP-MLA Court) ने सात वर्ष की सजा सुनाई थी। वहीं, आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

2005 में रखी गई थी यूनिवर्सिटी की नींव:

मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना का निर्णय वर्ष 2005 में लिया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने 18 सितंबर 2005 को कैबिनेट के साथ रामपुर पहुंचकर इसकी आधारशिला रखी थी। समय के साथ यूनिवर्सिटी में बीए, बीएससी, बीटेक, बी-फार्मा सहित 25 से अधिक पाठ्यक्रम शुरू हुए और परिसर में दर्जनों इमारतों का निर्माण हुआ।

हालांकि, यूनिवर्सिटी का निर्माण शुरू होने के साथ ही भूमि अधिग्रहण और निर्माण संबंधी कई विवाद भी सामने आए। अब अ_वैध निर्माण के मामले में प्रशासन की कार्रवाई के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !