Saturday , 5 September 2026
Breaking News

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही बहस और वाहनों पर इसके असर को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सरकारी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने एक बड़ा जांच अभियान चलाया है। कंपनी ने दावा किया है कि देशभर में 3,651 पेट्रोल पंपों (Petrol Pump) पर की गई जांच में ईंधन (Fuel) की गुणवत्ता, एथेनॉल ब्लेंडिंग और मिलावट से जुड़ी कोई अनियमितता सामने नहीं आई।

 

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

 

7 दिन चला विशेष जांच अभियान:

HPCL (Hindustan Petroleum Corporation Limited) ने बताया कि 7 से 13 जुलाई के बीच देशभर में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 2,173 सरप्राइज निरीक्षण, 1,385 नियमित फील्ड टेस्ट और कंपनी की एंटी-अडल्ट्रेशन सेल की ओर से 93 विशेष जांच की गईं। इसके अलावा मोबाइल लैब की मदद से 49 ईंधन नमूनों की मौके पर ही जांच की गई।

क्या निकला जांच का परिणाम?

E20 पेट्रोल (Ethanol) को लेकर लोगों में सबसे बड़ी आशंका यह थी कि पेट्रोल पंपों पर एथेनॉल सही अनुपात में नहीं मिलाया जा रहा या फिर ईंधन में पानी अथवा अन्य पदार्थों की मिलावट हो रही है। हालांकि HPCL की जांच में ऐसे किसी भी दावे की पुष्टि नहीं हुई।

कंपनी के अनुसार, जांचे गए सभी नमूने भारत सरकार (Government of India) द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों और E20 ब्लेंडिंग अनुपात के अनुरूप पाए गए। किसी भी पेट्रोल पंप पर फ्यूल कंटामिनेशन, मिलावट या गुणवत्ता से समझौते का मामला सामने नहीं आया।

क्यों उठ रहे हैं E20 पेट्रोल पर सवाल?

E20 पेट्रोल लागू होने के बाद से सोशल मीडिया (Social Media) और विभिन्न मंचों पर यह दावा किया जा रहा है कि इससे वाहनों के इंजन और माइलेज पर असर पड़ रहा है। कई वाहन मालिकों ने भी ऐसी शिकायतें सामने रखी हैं। हालांकि केंद्र सरकार और तेल कंपनियां लगातार इन दावों को खारिज करते हुए कह रही हैं कि निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार किया गया E20 पेट्रोल पूरी तरह सुरक्षित है और इससे वाहनों को कोई नुकसान नहीं होता।

HPCL का कहना है कि इस विशेष जांच अभियान का उद्देश्य लोगों के मन में E20 पेट्रोल को लेकर फैली शंकाओं को दूर करना और ईंधन की गुणवत्ता को लेकर पारदर्शिता बनाए रखना था। कंपनी ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ईंधन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की निगरानी और जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !