Thursday , 16 July 2026
Breaking News

सरकार का बड़ा फैसला: डीजल-ATF पर टैक्स बढ़ा, आम लोगों पर पड़ेगा असर या नहीं?

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने देश में ईंधन (Fuel) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डीजल (Diesel) और विमान ईंधन (Automatic Transmission Fluid) के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी (Export Duty) बढ़ा दी है, जबकि पेट्रोल (Petrol) के निर्यात पर टैक्स (Tax) में कटौती की गई है। नई दरें 16 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं।

 

Major government decision Tax hiked on diesel and ATF will it impact the common man Vikalp Times

 

सरकार के फैसले के अनुसार, डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 8.50 रुपए से बढ़ाकर 15.50 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि ATF पर यह 7.50 रुपए से बढ़ाकर 14.50 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं, पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 4 रुपए से घटाकर 2.50 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है।

सरकार का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव (Middel East War) और वैश्विक कच्चे तेल (Crude Oil) बाजार की अनिश्चितता को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि तेल कंपनियां अधिक मुनाफे के लिए घरेलू बाजार की बजाय निर्यात को प्राथमिकता न दें और देश में ईंधन की आपूर्ति प्रभावित न हो।

वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) के अनुसार, इन एक्सपोर्ट ड्यूटी की समीक्षा हर 15 दिन में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की औसत कीमतों के आधार पर की जाती है। इससे पहले संशोधित दरें 1 जुलाई को लागू की गई थीं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल निर्यात (Export) पर लागू है। घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों या आम उपभोक्ताओं पर इसका कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

IFWJ Sawai Madhopur appoints four Assembly constituency in-charges Vikalp Times

सवाई माधोपुर: आईएफडब्ल्यूजे ने नियुक्त किए चार विधानसभा प्रभारी

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (Indian Federation of Working Journalists) जिला इकाई …

PM Narendra Modi will be inaugurate the redeveloped Gangapur City railway station on July 17 Vikalp Times

17 जुलाई को पीएम मोदी करेंगे पुनर्विकसित गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण 

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) …

A license is now mandatory for wedding catering in Sawai Madhopur Vikalp Times

अब शादी में कैटरिंग करने से पहले लाइसेंस जरूरी, नहीं तो पड़ सकती है भारी

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले में शादी-विवाह, धार्मिक और अन्य सार्वजनिक आयोजनों में …

New executive committee of Bharat Vikas Parishad's Hamir branch announced Sawai Madhopur Vikalp Times

भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित, राजेश गोयल बने अध्यक्ष

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur: भारत विकास परिषद (Bharat Vikas Parishad) हम्मीर शाखा का दायित्व …

Naresh Meena Tonk sdm slap case court udpate Rajasthan 14 July 26 Vikalp Times

नरेश मीणा फिर जाएंगे जेल! SDM थप्पड़_कांड में जमानत रद्द

टोंक: देवली-उनियारा (Deoli-Uniara) उपचुनाव (By-Election) के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मा_रने के चर्चित मामले में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !