Tuesday , 14 July 2026
Breaking News

नरेश मीणा फिर जाएंगे जेल! SDM थप्पड़_कांड में जमानत रद्द

टोंक: देवली-उनियारा (Deoli-Uniara) उपचुनाव (By-Election) के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मा_रने के चर्चित मामले में निर्दलीय नेता नरेश मीणा (Naresh Meena) को बड़ा झटका लगा है। टोंक (Tonk) एससी-एसटी कोर्ट (SC/ST Court) ने सोमवार को हाईकोर्ट (High Court) से मिली उनकी सशर्त जमानत रद्द कर दी। कोर्ट ने माना कि जमानत की शर्तों का पालन नहीं किए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई है। अब नरेश मीणा की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया जाएगा।

 

Naresh Meena Tonk sdm slap case court udpate Rajasthan 14 July 26 Vikalp Times

 

नगरफोर्ट थाना पुलिस (Police) ने कोर्ट में आवेदन देकर कहा था कि झालावाड़ (Jhalawar) स्कूल हादसे के बाद धरने के दौरान नरेश मीणा की गिरफ्तारी हाईकोर्ट की जमानत शर्तों का उल्लंघन है। इसी आधार पर जमानत निरस्त करने की मांग की गई थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

फैसले के बाद नरेश मीणा ने कहा कि वह न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हैं और आदेश की प्रति मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने अदालत को गुमराह किया है और उनकी गिरफ्तारी को जमानत उल्लंघन के रूप में पेश किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि वह जनता के मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 13 नवंबर 2024 को देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव (Deoli-Uniara Assembly By-Election) के दौरान समरावता (Samrawata) गांव में मतदान (Voting) को लेकर विवाद के बीच नरेश मीणा ने तत्कालीन एसडीएम अमित चौधरी (SDM Amit Chaudhry) को थप्पड़ मार दिया था। घटना के बाद क्षेत्र में हिं_सा, आगजनी और पथ_राव हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब जमानत रद्द होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Two young men stopped her and engaged her in conversation then the woman herself removed her gold jewellery jaipur Vikalp Times

2 युवकों ने रोका, बातों में उलझाया… फिर महिला ने खुद उतार दिए सोने के गहने

जयपुर: राजधानी जयपुर (Jaipur) के महेश नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला को झां*सा …

Rajasthan Police Advisory Whatsapp Social Media awareness Vikalp Times

WhatsApp पर चल रहा बड़ा खेल! कहीं अगला नंबर आपका तो नहीं?

जयपुर / Jaipur : राजस्थान (Rajasthan) में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन निवेश (Investment) फ्रॉ*ड …

Dispute over BJP office Kota land Railways t KDA allotted it to the BJP Vikalp Times

भाजपा कार्यालय की जमीन पर विवाद: रेलवे ने बताया अ*वैध, KDA ने BJP को कर दी अलॉट

कोटा: कोटा शहर (Kota City) के 80 फीट रोड पर निर्माणाधीन भाजपा (BJP) जिला कार्यालय …

Vanshika Garg Jaipur Case family issues an open warning to the government of Rajasthan Jaipur Vikalp Times

वंशिका ह_त्याकांड: जन्मदिन पर छलका परिवार का दर्द, परिवार ने सरकार को दी खुली चेतावनी

जयपुर: राजधानी जयपुर (Jaipur) के प्रताप नगर क्षेत्र से लापता होने के बाद मृ*त मिली …

Birthday News Road Accident lalsot kota mega highway bundi 10 July 26 vikalp times

जन्मदिन मनाने निकले थे, घर पहुंची मौ*त की खबर, ट्रक की टक्कर में दंपती की मौ*त

कोटा/बूंदी: बूंदी (Bundi) जिले के केशवरायपाटन (Keshoraipatan) थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !