Saturday , 5 September 2026
Breaking News

भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित, राजेश गोयल बने अध्यक्ष

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur: भारत विकास परिषद (Bharat Vikas Parishad) हम्मीर शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह हाउसिंग बोर्ड रोड स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में राजस्थान (Rajasthan) पूर्व के प्रांतीय अध्यक्ष हेमंत गर्ग के सानिध्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पांजलि एवं सामूहिक वंदे मातरम् के साथ हुआ।

 

New executive committee of Bharat Vikas Parishad's Hamir branch announced Sawai Madhopur Vikalp Times

 

कार्यक्रम में शाखा कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जबकि शाखा सचिव प्रेम प्रकाश पाराशर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वर्षभर की सेवा, संस्कार एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी।

प्रांतीय अध्यक्ष हेमंत गर्ग ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश गोयल पांचोलास वाले, सचिव प्रेम प्रकाश पाराशर एवं कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर दायित्व ग्रहण करवाया। इसके बाद अध्यक्ष राजेश गोयल ने वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

नई कार्यकारिणी में संरक्षक सुरेंद्र पांड्या एवं रामअवतार गौतम, अध्यक्ष राजेश गोयल पांचोलास वाले, सचिव प्रेम प्रकाश पाराशर, कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता, सेवा प्रमुख श्याम सुंदर सिंघल, संस्कार प्रमुख आलोक जैन, संपर्क प्रमुख अमित टटवाल, पर्यावरण प्रमुख अंकित जैन, महिला प्रमुख श्रीमती ममता महेश्वरी तथा सहसचिव राहुल चौधरी को दायित्व सौंपे गए।

विभिन्न प्रकल्पों के लिए संस्कृति सप्ताह प्रभारी राजेन्द्र मंगल (एलआईसी) एवं संदीप गोयल, भारत को जानो कार्यक्रम प्रभारी मंजू जैन एवं मनीष जैन बीके, समूहगान प्रभारी चन्द्रभानु शर्मा एवं कपिल जैन, रक्तदान प्रभारी मूलचंद नागर, जल मंदिर (स्थायी प्रकल्प) प्रभारी राजेश जांगिड़ एवं रामजी लाल जाट, चिकित्सा प्रभारी डॉ. संगीत गर्ग एवं डॉ. ऋषभ गोयल, वनवासी सहायता प्रभारी अशोक गोयल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रभारी राधा गोयल एवं हेमा गर्ग, निर्धन छात्र एवं ग्राम विकास प्रभारी प्रकाश जोशी एवं पंकज बज, विकलांग सहायता प्रभारी नरेन्द्र मोहन चौधरी, हम्मीर वाटिका (स्थायी प्रकल्प) प्रभारी निर्मल जैन एवं राजेन्द्र मंगल, गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा एवं मनीष मंत्री तथा महापुरुष जयंती एवं राष्ट्रीय पर्व प्रभारी सुशील जैन एवं नितिन अग्रवाल को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला समन्वयक दीनदयाल अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को दायित्व ग्रहण करवाया।

अपने संबोधन में हेमंत गर्ग ने कहा कि भारत विकास परिषद संपर्क, सहयोग, सेवा, समर्पण और संस्कार के पंचसूत्रीय सिद्धांतों पर कार्य करते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वहीं दीनदयाल अग्रवाल ने संगठन में संस्कारों की महत्ता बताते हुए नए और समर्पित सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया।

अध्यक्ष राजेश गोयल ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में तन, मन और धन से समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन आलोक जैन एवं कपिल जैन ने किया। समारोह में भारत विकास परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी, हम्मीर शाखा के सदस्य, मातृशक्ति, मानटाउन शाखा के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, सचिव उमेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीराम चौधरी, विष्णुजी माथुर एवं नरेन्द्र मोहन गर्ग ‘पिंटू’ भी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !