Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अब शादी में कैटरिंग करने से पहले लाइसेंस जरूरी, नहीं तो पड़ सकती है भारी

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले में शादी-विवाह, धार्मिक और अन्य सार्वजनिक आयोजनों में भोजन (Food) तैयार करने और परोसने के नियम सख्त कर दिए गए हैं। अब केवल एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस (Food License) या पंजीकरण प्राप्त हलवाई (Registered Halwai (Confectioner)), कैटरर्स (Caterers) और खाद्य व्यवसायी (Food business operator) ही ऐसे आयोजनों में भोजन बना सकेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर खाद्य सुरक्षा (Food Safety) एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 

A license is now mandatory for wedding catering in Sawai Madhopur Vikalp Times

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO Sawai Madhopur) डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान (Rajasthan) द्वारा जारी नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार आयोजकों को कार्यक्रम से पहले विभाग को आयोजन की तिथि, समय, स्थान, आयोजक का नाम, मोबाइल नंबर, कैटरर्स का नाम, एफएसएसएआई लाइसेंस संख्या, संभावित मेहमानों की संख्या तथा भोजन तैयार और परोसने के स्थान की जानकारी देना अनिवार्य होगा। विभाग जिले के हलवाई, कैटरर्स और खाद्य व्यवसाय संचालकों का सत्यापन भी करेगा।

नई व्यवस्था के तहत मैरिज गार्डन, बैंक्वेट हॉल, होटल, धर्मशाला, सामुदायिक भवन और फार्म हाउस संचालकों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि उनके परिसर में केवल लाइसेंसधारी खाद्य व्यवसायी ही भोजन तैयार करें।

बड़े आयोजनों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, भंडारण व्यवस्था, तापमान नियंत्रण और अपशिष्ट प्रबंधन की जांच करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए जाएंगे।

खाद्य पदार्थों में मिलावट या अन्य शिकायत होने पर आमजन खाद्य सुरक्षा विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 07462-235011 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !