Tuesday , 14 July 2026
Breaking News

17 जुलाई को पीएम मोदी करेंगे पुनर्विकसित गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण 

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) का प्रमुख गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन (Gangapur City Railway Station) अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर तैयार हो गया है। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित इस स्टेशन का 17 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण (Inauguration) करेंगे।

 

PM Narendra Modi will be inaugurate the redeveloped Gangapur City railway station on July 17 Vikalp Times

 

पुनर्विकसित स्टेशन परिसर में आयोजित समारोह दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, जिसमें सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी, विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में यात्री शामिल होंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पुरस्कार वितरण और फिल्म प्रदर्शन भी होगा। इसके बाद अपराह्न 3:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी सौरभ जैन ने बताया कि स्टेशन (Railway Station) के पुनर्विकास (Redevelopment) के सभी कार्य पूरे हो चुके हैं और स्टेशन यात्रियों की सेवा के लिए तैयार है। वहीं मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा ने कहा कि नया स्टेशन यात्रियों को पहले से अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक यात्रा अनुभव देगा तथा क्षेत्रीय विकास, पर्यटन (Tourism) और व्यापार को भी नई गति मिलेगी।

पुनर्विकास के तहत स्टेशन भवन का विस्तार एवं नवीनीकरण, तीन नए प्रतीक्षालय, चार आधुनिक शौचालय, 10 हजार वर्गमीटर का सर्कुलेटिंग एरिया, 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज, नए प्लेटफॉर्म शेल्टर, प्लेटफॉर्म सरफेसिंग, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

इसके अलावा स्टेशन को पूर्णतः दिव्यांगजन अनुकूल बनाया गया है। यहां रैंप, टैक्टाइल पाथ, व्हीलचेयर, हेल्प बूथ, दिव्यांग अनुकूल शौचालय, पेयजल सुविधा, पृथक पार्किंग, आधुनिक साइनेज, ट्रेन सूचना बोर्ड, कोच पोजीशन डिस्प्ले सिस्टम और डिजिटल प्लेटफॉर्म घड़ियां भी स्थापित की गई हैं।

रेलवे के अनुसार, गंगापुर सिटी (Gangapur City) रेलवे स्टेशन का यह पुनर्विकास यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र की पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई मजबूती देगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Over 32,000 rupees in fines collected from 40 passengers at Sawai Madhopur station

बिना टिकट यात्रा पड़ी महंगी! सवाई माधोपुर स्टेशन पर 40 यात्रियों से वसूला 32 हजार से ज्यादा जुर्माना 

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के सवाई माधोपुर जंक्शन …

Shyamgarh GRP Police Station Neemuch MP Kota Nagda Railway 11 July 26 Vikalp Times

कानून का रखवाला ही बना आरोपी, 4.5 किलो अ*फीम त*स्करी में थाना प्रभारी गिरफ्तार

कोटा: कोटा-नागदा रेलखंड (Kota-Nagda railway) स्थित शामगढ़ जीआरपी (Shyamgarh GRP) थाना प्रभारी कन्हैयालाल भाटी को …

Two young men stopped her and engaged her in conversation then the woman herself removed her gold jewellery jaipur Vikalp Times

2 युवकों ने रोका, बातों में उलझाया… फिर महिला ने खुद उतार दिए सोने के गहने

जयपुर: राजधानी जयपुर (Jaipur) के महेश नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला को झां*सा …

Rajasthan Police Advisory Whatsapp Social Media awareness Vikalp Times

WhatsApp पर चल रहा बड़ा खेल! कहीं अगला नंबर आपका तो नहीं?

जयपुर / Jaipur : राजस्थान (Rajasthan) में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन निवेश (Investment) फ्रॉ*ड …

Dispute over BJP office Kota land Railways t KDA allotted it to the BJP Vikalp Times

भाजपा कार्यालय की जमीन पर विवाद: रेलवे ने बताया अ*वैध, KDA ने BJP को कर दी अलॉट

कोटा: कोटा शहर (Kota City) के 80 फीट रोड पर निर्माणाधीन भाजपा (BJP) जिला कार्यालय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !