Tuesday , 14 July 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर: आईएफडब्ल्यूजे ने नियुक्त किए चार विधानसभा प्रभारी

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (Indian Federation of Working Journalists) जिला इकाई सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) ने संगठन को चारों विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नए विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है। संगठन का मानना है कि इन नियुक्तियों से पत्रकारों (Journalists) के हितों की आवाज को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

 

IFWJ Sawai Madhopur appoints four Assembly constituency in-charges Vikalp Times

 

जिला महासचिव राजेश गोयल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की घोषणा की है। इसके तहत मो. राशिद को सवाई माधोपुर, पंकज शर्मा को गंगापुर सिटी (Gangapur City), आशीष मित्तल को बामनवास (Bamanwas) तथा चेतन परिहार को खंडार (Khandar) विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनसे संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि नए प्रभारी पत्रकारों के हितों की रक्षा, नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि आईएफडब्ल्यूजे (IFWJ) हमेशा पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है तथा सभी पदाधिकारियों के सामूहिक प्रयासों से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

वहीं, नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों ने संगठन नेतृत्व का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि वे पत्रकार हितों के लिए पूरी ईमानदारी, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Investigation into Hemraj Meena case concluded noose tightens around guilty police personnel in sawai madhopur

हेमराज मीणा केस में जांच पूरी, दोषी पुलिसकर्मियों पर कसा शिकंजा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के कुंडेरा थाना क्षेत्र से जुड़े चर्चित हेमराज …

Sawai Madhopur SP Jyeshtha Maitreyi takes major action 13 CIs and 13 SI transferred Vikalp Times

एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी का बड़ा एक्शन, 13 CI और 13 SI के तबादले

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले में शनिवार देर रात पुलिस (Sawai Madhopur Police) …

Over 32,000 rupees in fines collected from 40 passengers at Sawai Madhopur station

बिना टिकट यात्रा पड़ी महंगी! सवाई माधोपुर स्टेशन पर 40 यात्रियों से वसूला 32 हजार से ज्यादा जुर्माना 

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के सवाई माधोपुर जंक्शन …

Rajasthan Police Advisory Whatsapp Social Media awareness Vikalp Times

WhatsApp पर चल रहा बड़ा खेल! कहीं अगला नंबर आपका तो नहीं?

जयपुर / Jaipur : राजस्थान (Rajasthan) में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन निवेश (Investment) फ्रॉ*ड …

Aditi Mangal Birthday Celebration as blood donation camp in Sawai Madhopur Vikalp Times

जन्मदिन को बनाया यादगार, पहली बार रक्तदान कर दूसरों को भी किया प्रेरित

सवाई माधोपुर: भारत विकास परिषद (Bharat Vikas Parishad) हम्मीर शाखा द्वारा संस्था के स्थापना दिवस …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !