Saturday , 5 September 2026
Breaking News

लहूलु_हान रोजड़ी को मिली जिंदगी, देवकरण मीणा ने निभाया इंसानियत का फर्ज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के नींदडदा गांव में मानवता (Humanity) की मिसाल पेश करते हुए एक ग्रामीण ने कुत्तों के हमले से घायल हुई रोजड़ी (Nilgai) (मादा नीलगाय) की जान बचाई। समय रहते किए गए प्रयासों और वन विभाग (Forest Department) की तत्परता से घायल वन्यजीव (Wildlife) को उपचार के लिए सुरक्षित भेजा गया।

 

Injured female Nilgai bluebull gets a new life, Devkaran Meena fulfills his duty of humanity in sawai madhopur

 

सामाजिक कार्यकर्ता हरिसिंह बारवाल ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे गांव के अमरूद (Guava) के बगीचों में रह रही एक रोजड़ी के पीछे 5-6 आवारा कुत्ते पड़ गए। इस दौरान नींदडदा निवासी देवकरण मीणा की नजर घायल रोजड़ी पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपने घर का मुख्य गेट खोल दिया, जिससे रोजड़ी घर के अंदर घुसकर कुत्तों के हमले से बच सकी।

कुत्तों के हमले में रोजड़ी के शरीर पर कई जगह गंभीर घाव हो गए थे और काफी खू_न बह चुका था। देवकरण मीणा ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत संभालने का प्रयास किया।

घटना की जानकारी मिलने पर हरिसिंह बारवाल ने वन विभाग, भगवतगढ़ को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी किशनलाल मीणा मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद विभाग की टीम विशेष वाहन के साथ मौके पर पहुंची और घायल रोजड़ी का रेस्क्यू कर उपचार के लिए भगवतगढ़ भेज दिया।

ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए घायल वन्यजीव की जान बचाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रयासों की प्रशंसा की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !