Wednesday , 15 July 2026
Breaking News

सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के अनशन को लेकर दायर जनहित याचिका पर केंद्र सरकार (Government of India) और दिल्ली सरकार (Government of Delhi) से जवाब तलब किया है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुनवाई गुरुवार, 16 जुलाई को निर्धारित की है।

Delhi High Court takes a stern view of Sonam Wangchuk's hunger strike seeks response from the government Vikalp Times

यह जनहित याचिका सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी ने दायर की है। याचिका में वांगचुक की जान बचाने के लिए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की गई है।

सोनम वांगचुक इन दिनों नई दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि वांगचुक अपने मौलिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए सरकार के एक निर्णय के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।

सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट (High Court) ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं था। अदालत ने निर्देश दिया कि मामले को अगले ही दिन सूचीबद्ध किया जाए और केंद्र सरकार से इस संबंध में आवश्यक निर्देश लेकर जवाब प्रस्तुत किया जाए। हाई कोर्ट अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को करेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

बालोतरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, 5 युवकों की मौ_त

बालोतरा: राजस्थान (Rajasthan) के बालोतरा (Balotra) जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात …

Sawai Madhopur SP Jyeshtha Maitreyi takes major action 13 CIs and 13 SI transferred Vikalp Times

एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी का बड़ा एक्शन, 13 CI और 13 SI के तबादले

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले में शनिवार देर रात पुलिस (Sawai Madhopur Police) …

Shyamgarh GRP Police Station Neemuch MP Kota Nagda Railway 11 July 26 Vikalp Times

कानून का रखवाला ही बना आरोपी, 4.5 किलो अ*फीम त*स्करी में थाना प्रभारी गिरफ्तार

कोटा: कोटा-नागदा रेलखंड (Kota-Nagda railway) स्थित शामगढ़ जीआरपी (Shyamgarh GRP) थाना प्रभारी कन्हैयालाल भाटी को …

Two young men stopped her and engaged her in conversation then the woman herself removed her gold jewellery jaipur Vikalp Times

2 युवकों ने रोका, बातों में उलझाया… फिर महिला ने खुद उतार दिए सोने के गहने

जयपुर: राजधानी जयपुर (Jaipur) के महेश नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला को झां*सा …

Rajasthan Police Advisory Whatsapp Social Media awareness Vikalp Times

WhatsApp पर चल रहा बड़ा खेल! कहीं अगला नंबर आपका तो नहीं?

जयपुर / Jaipur : राजस्थान (Rajasthan) में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन निवेश (Investment) फ्रॉ*ड …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !