Saturday , 5 September 2026
Breaking News

गंगापुर सिटी: चर्चित ह_त्याकांड का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की सदर गंगापुर सिटी पुलिस (Gangapur City Police) ने दिनदहाड़े फा_यरिंग कर ह_त्या के चर्चित मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस (Police) ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी 39 वर्षीय भगवान सिंह उर्फ अतरा गुर्जर पुत्र रघुवीर गुर्जर निवासी थली गंगापुर सिटी (Gangapur City) जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।

Gangapur city police sawai madhopur news 15 july 26 vikalp times

 

 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur Sp IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Gangapur City) राजेश कुमार राजौरा तथा वृत्ताधिकारी गंगापुर सिटी (CO Gangapur City) गिर्राज प्रसाद मीणा के निकटतम सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। सदर थाना गंगापुर सिटी की थानाधिकारी सुशीला मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 14 जुलाई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह था मामला:

पुलिस के अनुसार 13 दिसंबर 2025 को रात करीब 9 बजे थाना सदर क्षेत्र के गांव थली में मंदिर से दर्शन कर लौट रहे कमलेश गुर्जर पुत्र नारायण गुर्जर पर बाइक सवार बदमाशों ने फा_यरिंग कर दी थी। गो_ली लगने से कमलेश गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले गंगापुर सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर (Jaipur) रेफर किया गया। उपचार के दौरान 19 दिसंबर 2025 को महात्मा गांधी अस्पताल, जयपुर में उनकी मौ_त हो गई। घटना के संबंध में थाना सदर गंगापुर सिटी में मामला दर्ज किया गया।

पहले पांच आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार:

पुलिस ने बताया कि मामले में पूर्व में बहादुर गुर्जर, केशव सिंह उर्फ रंजू, आशीष गुर्जर, सोनू उर्फ अभिषेक मीणा और चेतराम उर्फ राहुल खटाना को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब फरार चल रहे आरोपी भगवान सिंह उर्फ अतरा गुर्जर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी 39 वर्षीय भगवान सिंह उर्फ अटरा गुर्जर पुत्र रघुवीर, निवासी गांव थली, थाना सदर गंगापुर सिटी, जिला सवाई माधोपुर का रहने वाला है।

पुलिस टीम में रहे शामिल:

इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुशीला मीणा, हैड कांस्टेबल राजमल, कांस्टेबल विशाल मीणा (विशेष भूमिका), रिंकू और नटवर शामिल रहे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !