Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बच्चे को टक्कर और जान से मा_रने की ध_मकी का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में किया प्रदर्शन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बाटोदा थाना क्षेत्र के जीवद गांव में तेज रफ्तार बाइक चलाने, एक बच्चे को टक्कर मा_रने और विरोध करने पर ध_मकी देने के आरोप को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण बाटोदा थाने पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए थाना अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

 

Batoda Police Villagers High speed driving Sawai Madhopur 15 July 26 Vikalp Times

 

ज्ञापन के अनुसार, जीवद निवासी रामनिवास मीणा पुत्र लक्ष्मण मीणा ने आरोप लगाया कि नामजद आरोपी और उनके साथी आए दिन उसके घर के सामने तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।

प्रार्थी का आरोप है कि 9 जुलाई को तेज गति से चल रही एक बाइक ने उसके नवासे को टक्कर मा_र दी, जिससे वह नाली में गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद जब परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मा_रने की ध_मकी दी।

रामनिवास ने यह भी आरोप लगाया कि अगले दिन आरोपी चार अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंचे, जहां उन्होंने वीडियो बनाई और शिकायत करने पर बच्चों तथा वाहनों को नुकसान पहुंचाने की ध_मकी दी।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा कि गांव का माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रार्थी रामनिवास मीणा सहित गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !