Thursday , 16 July 2026
Breaking News

पुलिस पर ह_मला कर छुड़ा ले गए थे ट्रैक्टर, 8 साल बाद 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के पीलौदा थाना पुलिस (Sawai Madhopur) ने वर्ष 2018 के ड_कैती मामले में आठ साल से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP Gangapur City) राकेश राजोरा, वृत्ताधिकारी (CO Gangapur City) गिर्राज प्रसाद मीना एवं थाना प्रभारी सीताराम मीना के नेतृत्व में गठित टीम ने की। पुलिस ने आरोपी 56 वर्षीय सरबत लाल पुत्र घमंडी राम मीना, 46 वर्षीय नेमजी उर्फ नेमीचंन्द पुत्र रामभरोसी मीना और 33 वर्षीय बल्ला उर्फ हेमन्त उर्फ हेमसिंह मीना निवासीयान डिबस्या, पीलौदा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।

 

Bajri Mining Piloda Police Sawai Madhopur News 16 July 26 Vikalp Times

 

 

यह था मामला:

पुलिस (Police) के अनुसार 14 नवंबर 2018 को तत्कालीन थानाधिकारी मनीष शर्मा जाप्ते के साथ गश्त पर थे। इस दौरान बजरी (Bajri) से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दिखाई दीं। पुलिस को देखकर चालक अपने-अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियां को लेकर भागने लगे। पीछा करने पर बिना नंबर के एक ट्रैक्टर को रोक लिया गया। चालक से नाम-पता और वाहन के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन उसने कोई जानकारी या कागजात नहीं दिए।

पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ला रही थी, इसी दौरान चालक मौके से भाग निकला। इसके बाद फिर 3 बाइकों पर 9 व्यक्ति मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की कर जबरन ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाकर ले गया। इस संबंध में पीलौदा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस टीम में शामिल रहे:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सीताराम मीना, सहायक उप निरीक्षक योगेन्द्र सैनी, कांस्टेबल करतार सिंह, हरीओम और चरण सिंह शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

PM Narendra Modi will be inaugurate the redeveloped Gangapur City railway station on July 17 Vikalp Times

17 जुलाई को पीएम मोदी करेंगे पुनर्विकसित गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण 

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) …

A license is now mandatory for wedding catering in Sawai Madhopur Vikalp Times

अब शादी में कैटरिंग करने से पहले लाइसेंस जरूरी, नहीं तो पड़ सकती है भारी

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले में शादी-विवाह, धार्मिक और अन्य सार्वजनिक आयोजनों में …

New executive committee of Bharat Vikas Parishad's Hamir branch announced Sawai Madhopur Vikalp Times

भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित, राजेश गोयल बने अध्यक्ष

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur: भारत विकास परिषद (Bharat Vikas Parishad) हम्मीर शाखा का दायित्व …

Heaps of garbage near Telan Panseri Balaji Temple Sawai Madhopur Vikalp Times

आस्था के बीच गंदगी! बालाजी मंदिर के पास कचरे के ढेर से नाराज श्रद्धालु

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) शहर के पुराने क्षेत्र स्थित तेलन पंसेरी बालाजी मंदिर …

ला_ठी-डं_डों और ह_थियारों से हमला करने वाले 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की (Sawai Madhopur) वजीरपुर थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !