Saturday , 5 September 2026
Breaking News

छात्राओं को नि_र्वस्त्र कर तलाशी मामला, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के गंगापुर सिटी (Gangapur City) क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लिवाली (Government Senior Secondary School, Liwali) में छात्राओं की कथित रूप से नि_र्वस्त्र कर तलाशी लेने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। संयुक्त अभिभावक संघ ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी शिक्षिका (Teacher) को तत्काल सेवा से बर्खास्त करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

Demand for strict action against school teacher cloth female students bamanwas sawai madhopur vikalp times

 

संघ का कहना है कि महज 500 रुपये गुम होने के संदेह में छात्राओं को कमरे में बंद कर नि_र्वस्त्र कर तलाशी लेना मानवता (Humanity), शिक्षा (Education) व्यवस्था और बाल अधिकारों (Child Rights) पर गंभीर आघात है। यह घटना न केवल छात्राओं की गरिमा और निजता का उल्लंघन है, बल्कि इससे अभिभावकों का शिक्षा व्यवस्था पर विश्वास भी कमजोर हुआ है।

 

 

संयुक्त अभिभावक संघ ने स्पष्ट किया कि केवल निलंबन या कार्यमुक्त करने जैसी कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। छात्राओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली दोषी शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किया जाए और मामले में शामिल सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

संघ ने राज्य सरकार (Government of Rajasthan) और शिक्षा विभाग (Education Department) से मांग की है कि प्रदेश के सभी सरकारी (Government School) और निजी विद्यालयों (Private School) के लिए विद्यार्थियों की सुरक्षा, गरिमा और निजता से जुड़े स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। साथ ही बाल संरक्षण, संवेदनशील व्यवहार और विद्यार्थियों के अधिकारों को लेकर नियमित प्रशिक्षण एवं निगरानी व्यवस्था लागू की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

संयुक्त अभिभावक संघ के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि यह घटना केवल कुछ छात्राओं का अपमान नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र और प्रदेश की प्रतिष्ठा को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के लिए सुरक्षा, विश्वास और संस्कार का केंद्र होने चाहिए, न कि भय और अपमान का। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की जाए, जो भविष्य के लिए उदाहरण बने।

संयुक्त अभिभावक संघ ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग और राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग से इस मामले का स्वतः संज्ञान लेकर पीड़ित छात्राओं को शीघ्र न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !