Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सरकारी दफ्तर नहीं, गांव में ही मिला समाधान…226 शिविरों में 1 लाख से ज्यादा लोग लाभान्वित

सवाई माधोपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) की मंशा के अनुरूप जिले में 12 जून से 15 जुलाई तक आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर (Gramin Seva Shivir)-2026 ग्रामीणों (Villagers) के लिए सुशासन का प्रभावी माध्यम बने। सवाई माधोपुर जिला कलक्टर काना राम (District Collector Sawai Madhopur IAS Kanaram) के नेतृत्व में जिलेभर में 226 शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 1 लाख 2 हजार 300 से अधिक ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं (Government Scheme) और सेवाओं का लाभ मिला। शिविरों में वर्षों से लंबित मामलों का मौके पर निस्तारण होने से लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली।

 

Over 1 lakh people benefited across 226 camps Gramin seva shivir sawai madhopur vikalp times

 

राजस्व विभाग (Revenue Department) ने शिविरों के दौरान 4,127 नामांतरण, 913 सीमाज्ञान, 796 विभाजन, 6,088 खातों का शुद्धिकरण, 6,554 प्रमाण-पत्र, 850 रास्ता प्रकरण और 365 अतिक्रमण मामलों का निस्तारण किया। साथ ही 2,064 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण किया गया।

पंचायतीराज विभाग (Panchayati Raj Department) ने 3,895 पट्टे जारी कर ग्रामीण परिवारों को भूमि स्वामित्व का अधिकार दिलाया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) (Pradhan Mantri Awas Yojana – Gramin)के तहत पात्र लाभार्थियों को किस्तें जारी की गईं तथा राजीविका (Rajeevika)  माध्यम से 1,492 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया।

कृषि विभाग (Agriculture Department) ने 81 हजार से अधिक किसानों (Farmers) को योजनाओं की जानकारी दी, जबकि पशुपालन विभाग (Animal Husbandry Department) ने हजारों पशुओं का उपचार, टीकाकरण और बीमा किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (Medical and Health) विभाग ने 48 हजार से अधिक मरीजों का उपचार, एनसीडी और टीबी स्क्रीनिंग के साथ पीएम-जय कार्ड भी वितरित किए।

ऊर्जा विभाग (Department of Energy) ने बिजली संबंधी 1,793 शिकायतों का समाधान किया, जबकि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (Public Health Engineering Department) ने हैंडपंप मरम्मत, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल गुणवत्ता जांच सहित सैकड़ों समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया।

शिक्षा विभाग (Education Department) ने नए सत्र के लिए 13,057 विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित किया। वन विभाग (Forest Department) ने 16,126 पौधों का वितरण किया, जबकि महिला एवं बाल विकास (Women and Child Development), सामाजिक न्याय, आयुष, परिवहन और सहकारिता विभागों ने भी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में लोगों को लाभान्वित किया।

जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरों में प्राप्त सभी लंबित प्रकरणों का 15 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से निस्तारण किया जाएगा। यदि निर्धारित समय सीमा के बाद भी कोई मामला लंबित रहता है तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !