Monday , 20 July 2026
Breaking News

अब नहीं होगी लो-वोल्टेज की टेंशन! चौथ का बरवाड़ा में बिजली व्यवस्था हुई अपग्रेड

सवाई माधोपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में विद्युत (Electricity) आपूर्ति को अधिक विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 33/11 केवी ग्रिड सब-स्टेशन (GSS) भेडोला एवं बलरिया पर 3.15 एमवीए क्षमता के पुराने पावर ट्रांसफार्मरों (Transformer) के स्थान पर 5 एमवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए हैं। इस क्षमता वृद्धि से क्षेत्र के करीब 4,630 कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

5 MVA power transformers installed at Bhedola and Balariya GSS Chauth ka barwara sawai madhopur Vikalp Times

 

जयपुर डिस्कॉम (Jaipur Discom) के अधीक्षण अभियंता (ऑपरेशन एवं संधारण) आर.के. मीना ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग को देखते हुए दोनों जीएसएस पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है। इससे ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोडिंग कम होगी, लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी और भविष्य की बढ़ती बिजली जरूरतों को भी आसानी से पूरा किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि भेडोला जीएसएस से जुड़े झोपड़ा, जगमोड़ा, सिटोटी, सरकुण्ड, शेरसिंहपुरा, आन्दोली, भेडोला, नयागांव, विजयपुर और भेडोली सहित आसपास के गांवों के 520 कृषि और 1,760 घरेलू, कुल 2,280 उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

वहीं बलरिया जीएसएस से जुड़े चैनपुरा, बलरिया, गोपालपुरा, रजकाना, रतनपुरा, गणेशगंज, कुम्हरिया, जापेड़ा और पावडेरा सहित आसपास के गांवों के 750 कृषि एवं 1,600 घरेलू, कुल 2,350 उपभोक्ताओं को अब अधिक गुणवत्तापूर्ण और स्थिर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

अधीक्षण अभियंता आर.के. मीना ने कहा कि विद्युत तंत्र के आधुनिकीकरण और क्षमता विस्तार के ऐसे कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। जयपुर डिस्कॉम भविष्य में भी विद्युत अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के लिए ऐसे कार्य प्राथमिकता के आधार पर जारी रखेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Mantown Police Sawai Madhopur News 17 July 26 Vikalp Times

3 महीने से फरार साइबर ठ_गी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के एक मामले …

24 घंटे में नाबालिग का रेस्क्यू, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर: महिला थाना पुलिस (Mahila Thana Police Sawai Madhopur) ने नाबालिग के अप_हरण के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !