Thursday , 6 August 2026
Breaking News

अ_वैध बजरी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर-4 ट्रॉलियां जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की सदर गंगापुर सिटी (Gangapur City) थाना पुलिस ने अ_वैध बजरी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 ट्रैक्टर और 4 ट्रॉलियां जब्त की हैं। इस संबंध में पुलिस (Police) ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Sand Mining Gangapur city police sawai madhopur 6 aug 26 vikalp times

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional Sp Gangapur) नारायण लाल तिवाड़ी और वृत्ताधिकारी (गंगापुर सिटी) गिर्राज मीणा के निकटतम सुपरविजन में पुलिस थाना सदर गंगापुर सिटी की थानाधिकारी सुशीला मीणा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस (Sawai Madhopur Police) के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम विदरख्या में गश्त के दौरान अ_वैध बजरी से भरे 2 ट्रैक्टर एवं 4 ट्रॉलियां परिवहन करते हुए पकड़े गए। पुलिस (Police) ने मौके पर ही सभी वाहनों को जब्त कर थाना लाया और मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए।

कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur IFWJ President Rajesh Sharma felicitated Vikalp Times 2

आईएफडब्ल्यूजे जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा का अभिनंदन, नवगठित जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ

तथ्यपरक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता समय की जरूरत : एसपी ज्येष्ठा मैत्रीय निष्पक्षता और जनहित को …

Instagram Clothes Shopping money police sawai madhopur 3 aug 26 vikalp times

इंस्टाग्राम पर सस्ते कपड़ों का झां_सा देकर युवती से ठ_गी, पुलिस ने 9 हजार 149 रुपए कराए रिफंड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठ_गी के एक मामले …

Blood shortage in Kotas government blood bank appeal to people to come forward and donate blood Vikalp Times

कोटा के सरकारी ब्लड बैंकों में रक्त संकट, लोगों से आगे आकर रक्तदान की अपील

कोटा: कोटा मेडिकल कॉलेज (Medical College Kota) से संबद्ध तीनों ब्लड बैंकों (Blood Bank) में …

यात्रियों के लिए खुशखबरी! सवाई माधोपुर को मिलीं 8 नई रोडवेज बसें

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में …

Bank Account Soorwal Police Sawai Madhopur 31 July 26 Vikalp Times

बैंक खाता किराए पर देना पड़ा भारी! साइबर फ्रॉड मामले में 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान और ऑपरेशन ‘म्यूल हंटर’ के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !