Saturday , 19 September 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में बिजली चोरी पर डिस्कॉम का बड़ा एक्शन, 31.48 लाख रुपये की वीसीआर भरी

सवाई माधोपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले में बिजली (Electricity) चोरी और अनधिकृत विद्युत उपयोग के खिलाफ विशेष सतर्कता अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान कुल 81 विजिलेंस चेक रिपोर्ट (VCR) भरी गईं, जिनमें 75 बिजली चोरी और 6 अनधिकृत विद्युत उपयोग के मामले सामने आए।

Jaipur discom takes major action against electricity in Sawai Madhopur VCRs worth 31.48 lakh rupees issued Vikalp Times

 

इन प्रकरणों में कुल 2 लाख 24 हजार 751 यूनिट बिजली का आकलन किया गया है, जिसके आधार पर करीब 31.48 लाख रुपये का प्रारंभिक राजस्व निर्धारण किया गया है।

अधीक्षण अभियंता (ओएंडएम) आर.के. मीना ने बताया कि यह अभियान जयपुर डिस्कॉम (Jaipur Discom) की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) के निर्देशन में संचालित किया गया। अभियान में सतर्कता शाखा के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता तथा जिले के सभी अधिशासी और सहायक अभियंताओं की संयुक्त प्रवर्तन टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए मामलों में विद्युत अधिनियम, 2003 एवं निगम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

आर.के. मीना ने कहा कि बिजली चोरी और अनधिकृत विद्युत उपयोग के खिलाफ ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे केवल वैध विद्युत कनेक्शन का ही उपयोग करें तथा बिजली चोरी की जानकारी निकटतम विद्युत कार्यालय या सतर्कता प्रकोष्ठ को देकर निगम का सहयोग करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों को झटका! आरक्षण लॉटरी हुई स्थगित

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनाव 2026 (Panchayati Raj …

Former Minister Ashok Chandnas mother Sohni Devi passes away Bundi Vikalp Times

अशोक चांदना पर टूटा दुखों का पहाड़, माता सोहनी देवी का निधन

बूंदी: हिंडोली (Hindoli) विधायक और राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) …

Will charges apply to UPI payments exceeding 2,000 The government reveals the full truth Vikalp Times

 2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने बताई पूरी सच्चाई

नई दिल्ली: यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) पर संभावित चार्ज को लेकर चल रही अटकलों के …

Modern thinking opens new doors – Prof. Mohammed Naeem, launch of three Urdu books in Jaipur Vikalp Times

‘आधुनिक सोच नए दरवाज़े खोलती है’ – प्रो. नईम, जयपुर में 3 उर्दू पुस्तकों का लोकार्पण

जयपुर: अंजुमन अरबाब-ए-क़लम, (Anjuman Arbab-e-Qalam) जयपुर (Jaipur) की ओर से राजस्थान (Rajasthan) प्रौढ़ शिक्षण समिति …

Who will capture the Chairperson's seat Voting on September 21, results to be declared immediately Sawai Madhopur Vikalp Times

सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? 21 सितंबर को मतदान, तुरंत आएगा रिजल्ट

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav) में वार्ड सदस्यों (Ward Parshad) के निर्वाचन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !