Saturday , 19 September 2026
Breaking News

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला शाखा चुनाव 9 अगस्त को

सवाई माधोपुर: राजस्थान पंचायती राज (Rajasthan Panchayati Raj) एवं माध्यमिक शिक्षक संघ (Secondary Teachers’ Association) की ब्लॉक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 9 अगस्त को धाकड़ धर्मशाला, चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara), सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में होने वाले जिला शाखा चुनाव (Election) को सफल एवं भव्य बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही शिक्षकों (Teachers) की विभिन्न समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

Sawai Madhopur District branch elections of the Rajasthan Panchayati Raj and Secondary Teachers' Association on August 9 Vikalp Times

प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी ने बताया कि चुनाव निर्वाचन अधिकारी गिर्राज वर्मा और पर्यवेक्षक कन्हैयालाल सैनी की देखरेख में होंगे। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान, प्रदेश सभाध्यक्ष रामप्रताप मीना, प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक जवरीलाल प्रजापत, प्रदेश महामंत्री गोपाल मीना सहित प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में शारीरिक शिक्षक भर्ती-2022 के शेष पीटीआई (PTI) का शीघ्र स्थाईकरण करने की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) को ज्ञापन भी सौंपा गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने जल्द स्थाईकरण आदेश जारी करने का आश्वासन दिया।

प्रदेश प्रवक्ता राहुल सिंह गुर्जर ने बताया कि चुनाव के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा, प्रदेश सलाहकार हरिशंकर गुर्जर, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल वसीम, जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल धाकड़, जिला कोषाध्यक्ष मोहसिन खान, ब्लॉक अध्यक्ष खंडार ओमप्रकाश मीना, ब्लॉक मंत्री पिंकेश बैरागी, ब्लॉक सभाध्यक्ष रामधन गुर्जर, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र सामरिया, मानसिंह मीना, संगठन मंत्री रज्जाक मोहम्मद, कार्यालय मंत्री दामोदर वर्मा, सुरेंद्र मालिया, उत्तम महावर सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य शिक्षक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों को झटका! आरक्षण लॉटरी हुई स्थगित

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनाव 2026 (Panchayati Raj …

Will charges apply to UPI payments exceeding 2,000 The government reveals the full truth Vikalp Times

 2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने बताई पूरी सच्चाई

नई दिल्ली: यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) पर संभावित चार्ज को लेकर चल रही अटकलों के …

Who will capture the Chairperson's seat Voting on September 21, results to be declared immediately Sawai Madhopur Vikalp Times

सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? 21 सितंबर को मतदान, तुरंत आएगा रिजल्ट

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav) में वार्ड सदस्यों (Ward Parshad) के निर्वाचन …

Religions differ, humanity is one Symposium emphasizes peace Jammat e islami hind sawai madhopur Vikalp times

धर्म अलग, मानवता एक! सिम्पोजियम में शांति, न्याय और सद्भाव पर जोर

सवाई माधोपुर: जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) की ओर से एक निजी होटल मे …

BJP dominates in Sawai Madhopur, Congress leads in Gangapur City - Results for 6 civic bodies declared Vikalp Times

सवाई माधोपुर में BJP का दबदबा, गंगापुर सिटी में कांग्रेस आगे – 6 निकायों के नतीजे घोषित

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav) के तहत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !