Wednesday , 5 August 2026
Breaking News

कोटा: पुलिस से बचने की कोशिश पड़ी भारी, चंबल नदी में कूदे दो त_स्करों की मौ_त

कोटा: Kota जिले में पुलिस (Kota Police) की नाकाबंदी से बचकर भाग रहे दो कथित डो_डा त_स्करों की चंबल नदी में छलांग लगाने से मौ_त हो गई। दोनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए करीब 100 फीट ऊंचे पुल से छलांग लगाई, लेकिन नीचे पथरीली सतह पर गिरने से उनकी मौके पर ही मौ_त हो गई। घटना मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे कोटा ग्रामीण (Kota Rural) के बुड़ादित थाना क्षेत्र स्थित मंडावरा गांव के पास हुई।

Chambal River up baran punjab kota rural police news 05 aug 26 Vikalp Times

 

कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर (Kota Rural SP IPS Sujit Shankar) ने बताया कि सिमलिया थाना क्षेत्र में त_स्करी पर रोक लगाने के लिए “ऑपरेशन रूट क्लीयरेंस” के तहत विशेष नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) नंबर की एक कार तेज रफ्तार में आई और पुलिस (Police) बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Express Way) की ओर फरार हो गई।

पुलिस के पीछा करने पर कार सवारों ने रास्ते में 117 किलो डो_डा चूरा से भरे 9 कट्टे सड़क किनारे फेंक दिए। कार में पंजाब (Punjab) के संगरूर जिले के साफीपुर कलां निवासी राज सिंह और बारां (Baran) जिले के हरनावदा झिनिझिनी थाना क्षेत्र निवासी चैन सिंह लोधा सवार थे।

पीछा करते हुए पुलिस मंडावरा गांव के पास चंबल नदी (Chambal River) पुल तक पहुंची, जहां कार लावारिस हालत में खड़ी मिली। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए पुल से नीचे कूद गए। नदी में उस स्थान पर पर्याप्त पानी नहीं था और नीचे पथरीली व मिट्टी वाली सतह होने के कारण दोनों को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौ_त हो गई।

सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी रामकल्याण मीणा, डीएसपी ओमप्रकाश, एफएसएल और एमओबी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। दोनों श_वों को सुल्तानपुर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

पुलिस ने बरामद 117 किलो डो_डा चूरा को जब्त कर लिया है और पूरे त_स्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bank Account Soorwal Police Sawai Madhopur 31 July 26 Vikalp Times

बैंक खाता किराए पर देना पड़ा भारी! साइबर फ्रॉड मामले में 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान और ऑपरेशन ‘म्यूल हंटर’ के …

Don't be a mere spectator be a 'Road Hero Government to award 25,000 for helping road accident victims Vikalp Times

तमाशबीन नहीं, ‘राहवीर’ बनिए! सड़क हादसे में घायल की मदद पर सरकार देगी 25 हजार

सवाई माधोपुर: सड़क दुर्घटनाओं (Road Accident) में गंभीर रूप से घायल लोगों की समय पर …

Women Pension scheme AI Police Jodhpur News 30 july 26 Vikalp Times

AI फोटो बनाकर महिला से 5.75 लाख की ठ_गी, दूसरी ओर पेंशन स्कीम के नाम पर 15 लाख की ठ_गी

जोधपुर: Jodhpur शहर में साइबर ठ_गी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक मामले …

Jeweller Mantown Police Sawai Madhopur Jaipur 30 July 26 Vikalp Times

कर्ज से परेशान युवक बना ज्वेलर लू_ट का मास्टरमाइंड, जयपुर से गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Thana Police Sawai Madhopur) ने …

bed being swapped for VIP visit patient new medical college hospital kota Vikalp Times

VIP विजिट के लिए बेड बदलने का आरोप, मरीज की मौ_त के बाद कोटा अस्पताल में मचा बवाल

कोटा: न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (New Medical College Hospital, Kota) के मेडिकल आईसीयू (ICU) में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !