सवाई माधोपुर: साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान और ऑपरेशन ‘म्यूल हंटर’ के तहत सुरवाल थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने साइबर ठ_गी की रकम प्राप्त करने के लिए अपना बैंक खाता (Bank Account) उपलब्ध कराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिरीक्षक, भरतपुर रेंज डॉ. प्रीति चंद्रा (IPS Priti Chandra) के निर्देशन तथा सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मेत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional Sp Sawai Madhopur) विजय सिंह एवं वृताधिकारी (शहर) (CO City Sawai Madhopur) राजेन्द्र कुमार मीणा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। सुरवाल थाना प्रभारी मुंशीलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 30 जुलाई 2026 को आरोपी 20 वर्षीय अल्फेज पुत्र अफजल निवासी सुरवाल, जिला सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) को गिरफ्तार किया।
पुलिस (Police) के अनुसार, साइबर शाखा सवाई माधोपुर (Cyber Police Sawai Madhopur) से संदिग्ध म्यूल बैंक अकाउंट (Mule Bank Account) की सूचना मिलने पर जांच शुरू की गई। राष्ट्रीय साइबर शिकायत पोर्टल 1930 पर दर्ज शिकायतों की जांच में संबंधित बैंक खाते के खिलाफ चार शिकायतें मिलीं। बैंक से प्राप्त रिकॉर्ड और खाते की स्टेटमेंट की जांच के बाद खाता धारक की पहचान अल्फेज के रूप में हुई।
जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ताओं से साइबर ठ_गी के जरिए प्राप्त 70 हजार 40 रुपये में से 45 हजार 844 रुपये आरोपी के बैंक खाते में जमा किए गए थे, जिन्हें बाद में एटीएम (ATM) से निकाल लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने एक परिचित साइबर अपराधी के कहने पर बैंक खाता उपलब्ध कराया था। खाते में आने वाली रकम वह एटीएम से निकालकर उसे सौंप देता था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया