Saturday , 19 September 2026
Breaking News

तमाशबीन नहीं, ‘राहवीर’ बनिए! सड़क हादसे में घायल की मदद पर सरकार देगी 25 हजार

सवाई माधोपुर: सड़क दुर्घटनाओं (Road Accident) में गंभीर रूप से घायल लोगों की समय पर मदद करने वाले नागरिकों को अब राज्य सरकार (Government of Rajasthan) सम्मानित करेगी। ‘राहवीर योजना’ (Rahveer Yojana) के तहत दुर्घटना के बाद गोल्डन ऑवर (पहले एक घंटे) के भीतर घायल को अस्पताल (Hospital) पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

 

Don't be a mere spectator be a 'Road Hero Government to award 25,000 for helping road accident victims Vikalp Times

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO Sawai Madhopur) डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि इस संबंध में एनएचएम राजस्थान (NHM Rajasthan) के मिशन निदेशक एवं ट्रॉमा आयुक्त डॉ. जोगाराम ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। योजना का उद्देश्य सड़क हादसों में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराकर अधिक से अधिक लोगों की जान बचाना है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत वही व्यक्ति पात्र होगा, जो दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को निर्धारित समय के भीतर अस्पताल पहुंचाए। गंभीर मामलों में प्रमुख सर्जरी की आवश्यकता, तीन दिन या उससे अधिक अस्पताल में भर्ती, मस्तिष्क या रीढ़ की गंभीर चोट अथवा उपचार के दौरान मृ_त्यु जैसे प्रकरणों को योजना के दायरे में शामिल किया गया है।

योजना के तहत जिला स्तर पर गठित मूल्यांकन समिति, जिसकी अध्यक्षता जिला कलेक्टर करेंगे, पात्रता का निर्धारण करेगी। पुलिस (Police) और अस्पताल से सत्यापन के बाद प्रस्ताव समिति के पास भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि पीएफएमएस (PFMS) के माध्यम से सीधे पात्र व्यक्ति के बैंक खाते (Bank Account) में हस्तांतरित की जाएगी। एक व्यक्ति को एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम पांच बार इस सम्मान के लिए चयनित किया जा सकेगा।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि सड़क हादसे के दौरान तमाशबीन बनने के बजाय आगे बढ़कर घायलों की मदद करें। दुर्घटना के बाद का पहला घंटा यानी गोल्डन ऑवर जीवन बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। समय पर अस्पताल पहुंचाने से घायल की जान बचाई जा सकती है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार लोगों को सम्मानित कर अधिक से अधिक नागरिकों को मदद के लिए प्रेरित कर रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों को झटका! आरक्षण लॉटरी हुई स्थगित

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनाव 2026 (Panchayati Raj …

Nagar Nikay Chunav pali marwar junction abrar khan mev Vikalp Times

कल मनाया जीत का जश्न, आज थम गईं सांसें! हार्ट अ_टैक से निर्दलीय पार्षद की मौ_त

पाली: मारवाड़ जंक्शन (Marwar Junction) नगर पालिका चुनाव (Nagar Palika Chunav) के नतीजे आने के …

Former Minister Ashok Chandnas mother Sohni Devi passes away Bundi Vikalp Times

अशोक चांदना पर टूटा दुखों का पहाड़, माता सोहनी देवी का निधन

बूंदी: हिंडोली (Hindoli) विधायक और राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) …

BJP wiped out in Vasundhara Raje's stronghold Congress scores a massive victory in Jhalawar Nagar Nikay Chunav Vikalp Times

वसुंधरा राजे के गढ़ में BJP का सफाया! झालावाड़ में कांग्रेस की जबरदस्त जीत

झालावाड़: राजस्थान (Rajasthan) स्थानीय निकाय चुनाव 2026 (Nagar Nikay Chunav) के नतीजों में कांग्रेस (Congress) …

Will charges apply to UPI payments exceeding 2,000 The government reveals the full truth Vikalp Times

 2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने बताई पूरी सच्चाई

नई दिल्ली: यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) पर संभावित चार्ज को लेकर चल रही अटकलों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !