Saturday , 19 September 2026
Breaking News

अब बिना टोकन नहीं मिलेगा तत्काल टिकट! रेलवे ने लागू किए नए नियम

कोटा: ट्रेन (Train) में तत्काल टिकट बुक (Tatkal Ticket Booking) कराने वाले यात्रियों (Train Passenger) के लिए पश्चिम-मध्य रेलवे (West Central Railway) ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। 1 अगस्त से रेलव (Indian Railways) के रिजर्वेशन काउंटर पर तत्काल टिकट के लिए पहले टोकन (Token) लेना अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था पश्चिम-मध्य रेलवे के सभी मंडलों में लागू रहेगी।

 

No Tatkal tickets without a token now Railways implements new rules Vikalp Times

 

नई व्यवस्था के तहत एसी क्लास (AC Class) के तत्काल टिकट के लिए टोकन सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे तक और नॉन-एसी क्लास के लिए सुबह 9:00 बजे से 9:30 बजे तक वितरित किए जाएंगे। हालांकि, तत्काल टिकट बुकिंग का समय पहले की तरह ही रहेगा। एसी टिकटों की बुकिंग सुबह 10 बजे और नॉन-एसी टिकटों की बुकिंग 11 बजे से शुरू होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य रिजर्वेशन काउंटरों पर भीड़ को व्यवस्थित करना, लाइन व्यवस्था में सुधार करना, यात्रियों को अनावश्यक परेशानी से बचाना और दलालों एवं बिचौलियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

दो प्राथमिकता श्रेणियां बनाई गईं:

रेलवे ने टोकन वितरण के लिए दो श्रेणियां निर्धारित की हैं। प्राथमिकता ‘ए’ में वे यात्री शामिल होंगे जो स्वयं या अपने परिवार के सदस्य के लिए टिकट (Railway Ticket) बुक कराएंगे। इसके लिए आवेदक को अपना और संबंधित पारिवारिक सदस्य का फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिससे संबंध की पुष्टि की जा सके।

वहीं प्राथमिकता ‘बी’ में अन्य सभी आवेदक शामिल होंगे। इस श्रेणी में आवेदक और यात्री दोनों का स्वप्रमाणित आधार कार्ड या रेलवे द्वारा मान्य फोटो पहचान पत्र देना अनिवार्य होगा।

हर टोकन पर होगा काउंटर नंबर:

पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक टोकन पर संबंधित रिजर्वेशन काउंटर (Reservation Counter) का नंबर अंकित होगा और उसका रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। इससे एक ही व्यक्ति द्वारा बार-बार टोकन लेने और बिचौलियों की गतिविधियों पर निगरानी रखना आसान होगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे भ्रामक संदेशों और वीडियो पर भरोसा न करें। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि तत्काल टिकट बुकिंग के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बदलाव केवल रिजर्वेशन काउंटर पर टोकन वितरण की प्रक्रिया और समय-सारणी में किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Built a robot at 12, an AI company at 16! Pays his father a salary of 2 lakh Raul John Aju Kerala Vikalp Times

12 साल में बनाया रोबोट, 16 में AI कंपनी! पिता को देता है 2 लाख रुपए सैलरी

केरल: महज 16 साल की उम्र में AI कंपनी शुरू करने वाले राउल जॉन अजू …

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों को झटका! आरक्षण लॉटरी हुई स्थगित

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनाव 2026 (Panchayati Raj …

Nagar Nikay Chunav pali marwar junction abrar khan mev Vikalp Times

कल मनाया जीत का जश्न, आज थम गईं सांसें! हार्ट अ_टैक से निर्दलीय पार्षद की मौ_त

पाली: मारवाड़ जंक्शन (Marwar Junction) नगर पालिका चुनाव (Nagar Palika Chunav) के नतीजे आने के …

Former Minister Ashok Chandnas mother Sohni Devi passes away Bundi Vikalp Times

अशोक चांदना पर टूटा दुखों का पहाड़, माता सोहनी देवी का निधन

बूंदी: हिंडोली (Hindoli) विधायक और राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) …

BJP wiped out in Vasundhara Raje's stronghold Congress scores a massive victory in Jhalawar Nagar Nikay Chunav Vikalp Times

वसुंधरा राजे के गढ़ में BJP का सफाया! झालावाड़ में कांग्रेस की जबरदस्त जीत

झालावाड़: राजस्थान (Rajasthan) स्थानीय निकाय चुनाव 2026 (Nagar Nikay Chunav) के नतीजों में कांग्रेस (Congress) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !