Saturday , 19 September 2026
Breaking News

अ_वैध बजरी परिवहन को लेकर बड़ी कार्रवाई, 30 टन स्टॉक और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में अ_वैध बजरी खनन (Sand Mining) और परिवहन के खिलाफ बौंली (Bonli) थाना पुलिस (Police) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं, जबकि अ_वैध बजरी का स्टॉक करने के मामले में एक अन्य प्रकरण भी दर्ज किया गया है।

 

Sand Mining Bonli Police Bajri Sawai Madhopur 5 Aug 26 Vikalp Times

 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional Sp Bonli) हिम्मत सिंह तथा वृत्ताधिकारी वृत बौंली उमेश गुप्ता के सुपरविजन में थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में 4 अगस्त 2026 को यह कार्रवाई की गई।

पुलिस (Sawai Madhopur Police) के अनुसार, जस्टाना  रोड और अलूदा गांव क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान अ_वैध बजरी (Bajri) से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां (Tractor-Trolley) जब्त की गईं। पुलिस (Rajasthan Police) को देखकर दोनों मामलों में चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अ_वैध बजरी परिवहन के आरोप में बीएनएसएस एवं एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर ट्रैक्टर मालिकों और चालकों की तलाश शुरू कर दी है।

इसके अलावा अलूदा गांव में करीब 30 टन अ_वैध बजरी का स्टॉक भी बरामद किया गया। जांच में यह स्टॉक मनीष पुत्र कालूराम मीणा निवासी अलूदा का होना सामने आया। पुलिस ने अ_वैध बजरी भंडारण के मामले में उसके खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों को झटका! आरक्षण लॉटरी हुई स्थगित

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनाव 2026 (Panchayati Raj …

Will charges apply to UPI payments exceeding 2,000 The government reveals the full truth Vikalp Times

 2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने बताई पूरी सच्चाई

नई दिल्ली: यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) पर संभावित चार्ज को लेकर चल रही अटकलों के …

Who will capture the Chairperson's seat Voting on September 21, results to be declared immediately Sawai Madhopur Vikalp Times

सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? 21 सितंबर को मतदान, तुरंत आएगा रिजल्ट

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav) में वार्ड सदस्यों (Ward Parshad) के निर्वाचन …

Religions differ, humanity is one Symposium emphasizes peace Jammat e islami hind sawai madhopur Vikalp times

धर्म अलग, मानवता एक! सिम्पोजियम में शांति, न्याय और सद्भाव पर जोर

सवाई माधोपुर: जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) की ओर से एक निजी होटल मे …

BJP dominates in Sawai Madhopur, Congress leads in Gangapur City - Results for 6 civic bodies declared Vikalp Times

सवाई माधोपुर में BJP का दबदबा, गंगापुर सिटी में कांग्रेस आगे – 6 निकायों के नतीजे घोषित

सवाई माधोपुर: नगरीय निकाय चुनाव-2026 (Nagar Nikay Chunav) के तहत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !