Sunday , 27 September 2026
Breaking News

उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को बड़ी सौगात, हर साल मिलेंगे 30 हजार रुपए

सवाई माधोपुर: उच्च शिक्षा (Higher Education) प्राप्त करने की इच्छुक जरूरतमंद छात्राओं (Girl Students) के लिए अच्छी खबर है। अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन (Azim Premji Foundation) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप (Azim Premji Scholarship) के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना के तहत पात्र छात्राओं को उनके प्रथम स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम की पूरी अवधि तक प्रतिवर्ष 30 हजार रुपये की छात्रवृत्ति (Scholarship) दी जाएगी। इस राशि का उपयोग छात्राएं ट्यूशन फीस (Tution Fee) सहित शिक्षा (Education) से जुड़े अन्य खर्चों के लिए कर सकेंगी।

 

Azim Premji Scholarship 2026 Female students to receive 30 000 annually Sawai Madhopur Vikalp Times

 

 

यह स्कॉलरशिप राजस्थान (Rajasthan) सहित 19 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की पात्र छात्राओं के लिए उपलब्ध है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क और ऑनलाइन रहेगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

स्कॉलरशिप के लिए वही छात्राएं पात्र होंगी जिन्होंने 10वीं और 12वीं किसी पात्र राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी स्कूल (Government School) से नियमित छात्रा के रूप में उत्तीर्ण की हो। साथ ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 में भारत (India) के किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या विश्वसनीय निजी कॉलेज अथवा विश्वविद्यालय में 2 से 5 वर्ष अवधि वाले स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में नियमित प्रवेश लिया हो।

दो चरणों में होंगे आवेदन:

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन दो चरणों में स्वीकार किए जाएंगे। पहला चरण 10 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक और दूसरा चरण 10 जनवरी से 31 जनवरी 2027 तक रहेगा। आवेदन केवल अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकेंगे।

ये दस्तावेज होंगे जरूरी:

आवेदन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण (पासबुक या पिछले एक माह का बैंक स्टेटमेंट), 10वीं और 12वीं की अंकतालिकाएं तथा प्रवेश के प्रमाण के रूप में बोनाफाइड प्रमाण-पत्र या ट्यूशन फीस की रसीद की स्पष्ट रंगीन सॉफ्ट कॉपी अपलोड करनी होगी।

स्कॉलरशिप से संबंधित अधिक जानकारी और आवेदन के लिए इच्छुक छात्राएं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकती हैं। सहायता के लिए जीवन (मो. 9119356502) तथा फाउंडेशन की व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9019960536 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Major accident in Ranthambore Tractor-trolley carrying laborers overturns 15 injured Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर में बड़ा हादसा: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 घायल

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) की तालड़ा रेंज में बुधवार शाम पौधों …

Rajasthan stalwarts hold their strongholds Congress in Pilots territory, BJP in Vasundhara and Rathore's areas.

राजस्थान के दिग्गजों ने बचाए अपने गढ़, पायलट के इलाके में कांग्रेस, वसुंधरा और राठौड़ के इलाके में बीजेपी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में शहरी निकायों (Nagar Nikay Chunav) के अध्यक्ष पद के चुनावों में …

Handing over your SIM card to someone else could cost you dearly Vikalp Times

अपनी SIM किसी और को देना पड़ सकता है भारी! 50 लाख का जुर्माना और जाना पड़ सकता है जेल!

नई दिल्ली: अपने दस्तावेजों पर जारी SIM कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति को देना भारी पड़ …

BJP in-charge shoved the DSP, saying, No need to talk nonsense, how can you stop me sawai madhopur Vikalp times

BJP प्रभारी ने DSP को दिया धक्का, बोले- बकवास करने की जरूरत नहीं, मुझे कैसे रोक सकते हो?

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए नामांकन के दौरान मंगलवार …

Mewa Choudhary becomes Chairperson in Sawai Madhopur nagar parishad Vikalp Times

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी के सिर सजा सभापति का ताज

सवाई माधोपुर: नगर परिषद सवाई माधोपुर (Nagar Parishad Sawai Madhopur) के सभापति (Chairman) पद के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !