Sunday , 27 September 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर को 42.99 करोड़ की सौगात, चारों विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगी 36 सड़कें

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने बजट (Budget) घोषणा 2026-27 की क्रियान्विति के तहत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले को सड़क विकास (Road Development) की बड़ी सौगात दी है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 42 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से 75.33 किलोमीटर लंबाई की 36 मिसिंग लिंक एवं नॉन-पैचेबल सड़कों के निर्माण को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों से जिले की सड़क कनेक्टिविटी (Road Connectivity) मजबूत होगी और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुगम बनेगा।

 

Sawai Madhopur receives a gift worth 42.99 crore, 36 roads to be constructed across the four assembly constituencies Diya Kumari Vikalp Times

 

 

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी (Deputy CM Diya Kumari) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के विकसित भारत (Viksit Bharat) के विजन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) के नेतृत्व में प्रदेश की आधारभूत संरचना को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव, कस्बे और शहर तक गुणवत्तापूर्ण सड़क नेटवर्क पहुंचाकर आवागमन को आसान बनाना तथा विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

चारों विधानसभा क्षेत्रों में होंगे सड़क निर्माण कार्य:

बजट घोषणा के तहत सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) विधानसभा क्षेत्र में 12.09 करोड़ रुपये की लागत से 15 किलोमीटर लंबाई की 7 सड़कों का निर्माण होगा। इनमें 3 मिसिंग लिंक और 4 नॉन-पैचेबल सड़कें शामिल हैं।

बामनवास (Bamanwas) विधानसभा क्षेत्र में 9.05 करोड़ रुपये की लागत से 20.93 किलोमीटर लंबाई की 6 सड़कें बनाई जाएंगी। इनमें 3 मिसिंग लिंक और 3 नॉन-पैचेबल सड़कें शामिल हैं।

गंगापुर सिटी (Gangapur City) विधानसभा क्षेत्र को 10.75 करोड़ रुपये की लागत से 19.90 किलोमीटर लंबाई की 15 सड़कों की सौगात मिली है। इनमें 5 मिसिंग लिंक और 10 नॉन-पैचेबल सड़कें बनाई जाएंगी।

वहीं खंडार (khandar) विधानसभा क्षेत्र में 11.10 करोड़ रुपये की लागत से 19.50 किलोमीटर लंबाई की 8 सड़कें स्वीकृत हुई हैं। इनमें 4 मिसिंग लिंक और 4 नॉन-पैचेबल सड़कें शामिल हैं।

प्रदेशभर में 2101 करोड़ रुपये से बनेंगी 3,232 सड़कें:

राज्य सरकार ने बजट घोषणा 2026-27 के तहत प्रदेश के 187 विधानसभा क्षेत्रों में 2,101.16 करोड़ रुपये की लागत से 6,418.43 किलोमीटर लंबाई की 3,232 सड़कों को भी स्वीकृति प्रदान की है। सरकार का कहना है कि मिसिंग लिंक को जोड़ने और नॉन-पैचेबल सड़कों के निर्माण से प्रदेश का सड़क नेटवर्क और मजबूत होगा। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवागमन आसान होने के साथ-साथ व्यापार, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

सवाई माधोपुर जिले में स्वीकृत इन सड़क परियोजनाओं से लंबे समय से खराब या अधूरे सड़क संपर्क वाले क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा के साथ विकास कार्यों को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Major accident in Ranthambore Tractor-trolley carrying laborers overturns 15 injured Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर में बड़ा हादसा: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 घायल

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) की तालड़ा रेंज में बुधवार शाम पौधों …

Rajasthan stalwarts hold their strongholds Congress in Pilots territory, BJP in Vasundhara and Rathore's areas.

राजस्थान के दिग्गजों ने बचाए अपने गढ़, पायलट के इलाके में कांग्रेस, वसुंधरा और राठौड़ के इलाके में बीजेपी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में शहरी निकायों (Nagar Nikay Chunav) के अध्यक्ष पद के चुनावों में …

Handing over your SIM card to someone else could cost you dearly Vikalp Times

अपनी SIM किसी और को देना पड़ सकता है भारी! 50 लाख का जुर्माना और जाना पड़ सकता है जेल!

नई दिल्ली: अपने दस्तावेजों पर जारी SIM कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति को देना भारी पड़ …

BJP in-charge shoved the DSP, saying, No need to talk nonsense, how can you stop me sawai madhopur Vikalp times

BJP प्रभारी ने DSP को दिया धक्का, बोले- बकवास करने की जरूरत नहीं, मुझे कैसे रोक सकते हो?

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए नामांकन के दौरान मंगलवार …

Mewa Choudhary becomes Chairperson in Sawai Madhopur nagar parishad Vikalp Times

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी के सिर सजा सभापति का ताज

सवाई माधोपुर: नगर परिषद सवाई माधोपुर (Nagar Parishad Sawai Madhopur) के सभापति (Chairman) पद के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !