Friday , 7 August 2026
Breaking News

झालावाड़ में अ_वैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में वि_स्फोटक सामग्री जब्त

झालावाड़: Jhalawar शहर के गोदाम की तलाई क्षेत्र स्थित एक रिहायशी मकान में अ_वैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) पर कोतवाली थाना पुलिस (Kotwali Police Jhalawar) और जिला स्पेशल टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में तैयार और अर्ध-निर्मित पटाखे, वि_स्फोटक सामग्री तथा पैकिंग का सामान जब्त किया है। मामले में एक आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

 

Raid on firecracker factory in Jhalawar 08 Aug 26 Vikalp Times

 

झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (Jhalawar Sp Amit Kumar) ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान सूचना मिली थी कि रिहायशी इलाके में चोरी-छिपे अ_वैध पटाखा निर्माण किया जा रहा है। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर गोदाम की तलाई स्थित मकान पर छापेमारी की गई।

Raid on firecracker factory in Jhalawar 08 Aug 26 Vikalp Times

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिना रंग वाले सुतली ब_म के 8 कट्टे, रंगीन सुतली ब_म के 9 कट्टे, बत्ती वाले सुतली ब_म के 2 कट्टे और 2 कार्टन सुतली ब_म बरामद किए। इसके अलावा विभिन्न कंपनियों के सुतली ब_म, साउंड ब_म, छोटे पटाखे, फुलझड़ियां, आसमानी पटाखे, रोशनी वाले पटाखे, अन्य वि_स्फोटक सामग्री, खाली डिब्बे और पैकिंग में उपयोग होने वाला सामान भी जब्त किया गया।

Raid on firecracker factory in Jhalawar 08 Aug 26 Vikalp Times

 

पुलिस ने मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर अंकित गोयल के खिलाफ वि_स्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं अमित गोयल कार्रवाई के दौरान फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि अब अ_वैध रूप से तैयार किए जा रहे पटाखों की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम के अधिकारियों एवं जवानों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Account active online money cyber police sawai madhopur 5 aug 26 Vikalp Times

Account Active कराने के नाम पर ठ_गे 1.60 लाख, साइबर पुलिस ने वापस दिलाई पूरी रकम

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठ_गी के एक मामले में त्वरित …

Chambal River up baran punjab kota rural police news 05 aug 26 Vikalp Times

कोटा: पुलिस से बचने की कोशिश पड़ी भारी, चंबल नदी में कूदे दो त_स्करों की मौ_त

कोटा: Kota जिले में पुलिस (Kota Police) की नाकाबंदी से बचकर भाग रहे दो कथित …

Jaipur discom takes major action against electricity in Sawai Madhopur VCRs worth 31.48 lakh rupees issued Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बिजली चोरी पर डिस्कॉम का बड़ा एक्शन, 31.48 लाख रुपये की वीसीआर भरी

सवाई माधोपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने सवाई माधोपुर …

Major action by IPS officer Sharan Gopinath Kamble 4 police personnel suspended in mining case Vikalp Times

IPS कांबले शरण गोपीनाथ का बड़ा एक्शन, अ_वैध खनन मामले में रातों-रात 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

डीग: Deeg जिले में अ_वैध खनन (Mining) के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस …

Instagram Clothes Shopping money police sawai madhopur 3 aug 26 vikalp times

इंस्टाग्राम पर सस्ते कपड़ों का झां_सा देकर युवती से ठ_गी, पुलिस ने 9 हजार 149 रुपए कराए रिफंड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठ_गी के एक मामले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !